वैभव सूर्यवंशी इतिहास रचने के करीब… 299 रनों की दरकार, टूट जाएगा देवदत्त पडिक्कल का प्रचंड रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी इतिहास रचने के करीब… 299 रनों की दरकार, टूट जाएगा देवदत्त पडिक्कल का प्रचंड रिकॉर्ड


Vaibhav Suryavanshi Record: भारत के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी लगातार क्रिकेट के रिकॉर्ड्स को अपने नाम करते जा रहे हैं. वैभव ने 14 साल की आयु में ही अपना नाम बना लिया है. उन्होंने पिछले एक साल एक से बढ़कर एक बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं. अब वैभव के निशाने पर एक और बड़ा रिकॉर्ड है. वह टी20 इतिहास में सबसे तेज बल्लेबाज बनने से सिर्फ 299 रन दूर हैं. सूर्यवंशी U19 क्रिकेट में डेब्यू के बाद से ही सुर्खियों में हैं. उन्होंने राजस्थान रॉयल्स और बिहार के लिए सीनियर क्रिकेट में भी कई रिकॉर्ड तोड़े हैं.

आईपीएल में बनाया रिकॉर्ड

टी20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक बनाने वाले सूर्यवंशी आईपीएल में राजस्थान के लिए खेलते हैं. वह आईपीएल 2025 के मेगा-ऑक्शन में इस फ्रेंचाइजी से जुड़े और उस सीजन में लीग के इतिहास में सबसे कम उम्र के डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बने. सूर्यवंशी ने U19 क्रिकेट में भी कई रिकॉर्ड बनाए हैं. वह आने वाले वर्ल्ड कप में इंडिया U19 क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं और आईसीसी इवेंट में उनकी अहम भूमिका होगी. वह आयुष म्हात्रे की कप्तानी में खेलेंगे.

Add Zee News as a Preferred Source


वैभव सूर्यवंशी की उपलब्धि

वैभव सूर्यवंशी अगले पांच पारियों में 299 रन बनाकर टी20 में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना सकते हैं. इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अब तक खेले गए 18 टी20 मैचों में 701 रन बनाए हैं. 204.37 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए सूर्यवंशी ने अपने करियर में 62 छक्के और 53 चौके लगाए हैं. उनके नाम एक शतक और तीन अर्धशतक हैं. उन्होंने आईपीएल 2025 में खेले गए सिर्फ 7 मैचों में 252 रन बनाए.

ये भी पढ़ें: ​गौतम गंभीर के चहेते या कुछ और… टीम इंडिया में अचानक क्यों हुआ आयुष बदोनी का सेलेक्शन? कोच ने किया खुलासा

टी20 में 1000 रन बनाने वाले सबसे तेज बल्लेबाज (पारियां)

शॉन मार्श- 23
ब्रैड हॉज- 23
मैथ्यू हेडन- 24
सबावून दाविजी- 24
देवदत्त पडिक्कल- 25

ये भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप का बवाल… बांग्लादेश ने भारत आने से किया इनकार, अब क्या करेगी जय शाह की टीम?

टूट जाएगा देवदत्त पडिक्कल का रिकॉर्ड

अगर वैभव अपनी अगली पांच टी20 पारियों में 299 रन बनाते हैं, तो वह 1000 टी20 रन बनाने वाले संयुक्त रूप से सबसे तेज बल्लेबाज बन जाएंगे. ब्रैड हॉज और शॉन मार्श अभी टॉप पर हैं.  इन दोनों पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने 1000 रन पूरे करने के लिए 23-23 पारियां खेली थीं. अगर सूर्यवंशी अपनी अगली चार पारियों में 299 रन बनाते हैं, तो वह इस रिकॉर्ड के अकेले मालिक बन जाएंगे. मैथ्यू हेडन और सबावून दाविजी दूसरे स्थान पर हैं. उन्होंने 1000 टी20 रन बनाने के लिए 24-24 पारियां खेली थीं. भारतीयों में देवदत्त पडिक्कल इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं. इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 25 पारियों में 1000 टी20 रन पूरे किए थे.



Source link