नीमच में लोहड़ी पर्व पर पंजाबी समाज का उत्सव: रोटरी सामुदायिक भवन में आकर्षक नृत्य की प्रस्तुती; अग्नि की परिक्रमा कर फुल्ली अर्पित की – Neemuch News

नीमच में लोहड़ी पर्व पर पंजाबी समाज का उत्सव:  रोटरी सामुदायिक भवन में आकर्षक नृत्य की प्रस्तुती; अग्नि की परिक्रमा कर फुल्ली अर्पित की – Neemuch News


नीमच में पंजाबी समाज की ओर से मकर संक्रांति पर्व की पूर्व संध्या पर लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। यह आयोजन मंगलवार रात नगर के रोटरी सामुदायिक भवन में हुआ, जिसमें शहर और अंचल के बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। प्रसिद्ध समाजसेवी अशोक अरोरा (गंग

.

कार्यक्रम के दौरान समाजजनों ने पारंपरिक रूप से लोहड़ी प्रज्ज्वलित की। परिवार सहित पवित्र अग्नि की परिक्रमा कर उसमें फुल्ली और रेवड़ी अर्पित की गई। पंजाबी समाज ने इस पर्व को मलमास की समाप्ति और नववर्ष के आगमन के प्रतीक के रूप में मनाया।

पंजाबी गीतों की धुन पर समाजजनों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए।

लोहड़ी प्रज्वलन के बाद पंजाबी गीतों पर नृत्य

लोहड़ी प्रज्वलन के बाद उत्सव का माहौल बन गया। पंजाबी गीतों की धुन पर समाजजनों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए। बच्चों के लिए विशेष खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेताओं को समाज के पदाधिकारियों की ओर से पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम का समापन सामूहिक भोज के साथ हुआ। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष संतोष पंजाबी, सचिव दिनेश गुलाटी, कोषाध्यक्ष हरीश छाबड़ा, रुचीराम छाबड़ा, नितिन हसीजा, हरीश दुआ, मुकेश सतीश खन्ना, अरुण कालरा और ढींगरा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और युवा उपस्थित रहे।



Source link