Last Updated:
नई टाटा पंच 2026 फेसलिफ्ट भारत में 5.59 लाख रुपये से लॉन्च हुई, हुंडई एक्सटर, मारुति फ्रॉन्क्स और सिट्रॉन C3 को टक्कर देती है, 6 वेरिएंट्स और 6 रंगों में उपलब्ध है.
नई टाटा पंच 2026 फेसलिफ्ट आखिरकार भारत में लॉन्च हो गई है, जिसकी शुरुआती कीमत 5.59 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. इस कीमत पर यह सीधे तौर पर हुंडई एक्सटर (5.74 लाख – 9.61 लाख रुपये), मारुति फ्रॉन्क्स (6.85 लाख – 11.98 लाख रुपये) और सिट्रॉन C3 (4.95 लाख – 10.21 लाख रुपये) को टक्कर देती है.

प्री-फेसलिफ्ट पंच की कीमत 5.50 लाख से 9.30 लाख रुपये के बीच थी, जिससे नया मॉडल करीब 9,000 रुपये महंगा हो गया है. नया टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट करीब 40,000 रुपये ज्यादा महंगा है, हालांकि इसमें ज्यादा फीचर्स और पावरफुल इंजन मिलता है.

देशभर में इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है. नई टाटा पंच 6 वेरिएंट्स में आती है – स्मार्ट (नया), प्योर, प्योर+, एडवेंचर, अकंप्लिश्ड और अकंप्लिश्ड+. इसमें 6 रंगों के विकल्प मिलते हैं – डेटोना ग्रे, सायंटिफिक ब्लू, बंगाल रूज (लाल), कूर्ग क्लाउड्स, कैरामेल (पीला) और प्रिस्टिन व्हाइट.
Add News18 as
Preferred Source on Google

नई 2026 टाटा पंच फेसलिफ्ट अब 1.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जो नेक्सॉन से लिया गया है. यह इंजन 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ आता है और 120PS की अधिकतम पावर और 170Nm का टॉर्क जनरेट करता है.

कंपनी का दावा है कि यह 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 11.1 सेकंड में पकड़ लेती है.

1.2 लीटर पेट्रोल और 1.2 लीटर पेट्रोल + सीएनजी पावरट्रेन ऑप्शन पहले की तरह ही उपलब्ध हैं. नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन 88bhp की पावर और 115Nm का टॉर्क देता है, जबकि सीएनजी वेरिएंट 73.5PS की पावर और 103Nm का टॉर्क देता है.

ट्रांसमिशन के लिए 5-स्पीड मैन्युअल और 5-स्पीड ऑटोमेटेड मैन्युअल (AMT) गियरबॉक्स मिलते हैं, जो पिछले मॉडल से ही लिए गए हैं. नई पंच का केबिन लेआउट काफी हद तक पंच EV जैसा है, जिसमें टच-इनेबल्ड HVAC पैनल मिलता है.

हालांकि, डैशबोर्ड का डिजाइन पहले जैसा ही है. अपडेटेड लाइनअप में नया ग्लॉस ब्लैक टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिलता है, जिसमें इल्यूमिनेटेड लोगो, फैब्रिक अपहोल्स्ट्री और आगे व पीछे की सीटों के लिए एक्सटेंडेबल थाई सपोर्ट दिया गया है.