शाजापुर में युवक के पैर में उलझा चाइनीज मांझा, घायल: अस्पताल में एडमिट, 6 टांके लगे; प्रतिबंधित चाइना डोर पर कार्रवाई की मांग – shajapur (MP) News

शाजापुर में युवक के पैर में उलझा चाइनीज मांझा, घायल:  अस्पताल में एडमिट, 6 टांके लगे; प्रतिबंधित चाइना डोर पर कार्रवाई की मांग – shajapur (MP) News




शाजापुर शहर में प्रतिबंधित चाइना डोर का इस्तेमाल और बिक्री जारी है। इससे लगातार हादसे हो रहे हैं। आज बुधवार को में भट्ट मोहल्ला निवासी राजकुमार कोटवानी चाइना डोर की चपेट में आ गए। उनके पैर में कटी हुई पतंग की डोर उलझने से गहरा घाव हो गया। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। अपने घर की ओर जा रहे थे, पैर में उलझी चाइना डोर जानकारी के अनुसार, राजकुमार कोटवानी अपने घर की ओर जा रहे थे, तभी सड़क पर पड़ी एक कटी पतंग की चाइना डोर उनके पैर में उलझ गई। इससे पहले कि वे कुछ समझ पाते, डोर में अचानक तेज खिंचाव आया। चाइना डोर अत्यंत धारदार होने के कारण उनके पैर की खाल और मांस बुरी तरह कट गया और खून बहने लगा। चाइना डोर से हुए घाव पर लगे 6 टांके घटना के तुरंत बाद परिजन राजकुमार को नजदीकी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनके पैर में छह टांके लगाए। चिकित्सकों ने बताया कि घाव गहरा था, लेकिन समय पर इलाज मिलने से स्थिति नियंत्रण में है। पीड़ित राजकुमार ने बताया कि यदि यह डोर गले या चेहरे में उलझ जाती, तो जान का खतरा भी हो सकता था। इस घटना के बाद क्षेत्र में प्रतिबंधित चाइना डोर की बिक्री और उपयोग पर सख्त कार्रवाई की मांग एक बार फिर तेज हो गई है।



Source link