टीकमगढ़ में पंचायत सचिव से मारपीट: चुनावी रंजिश में घर जाते समय किया हमला; भाजपा नेता पर आरोप – Tikamgarh News

टीकमगढ़ में पंचायत सचिव से मारपीट:  चुनावी रंजिश में घर जाते समय किया हमला; भाजपा नेता पर आरोप – Tikamgarh News




टीकमगढ़ जिले के मोहनगढ़ थाना क्षेत्र में ग्राम पंचायत सचिव जयराम सेन से मारपीट का मामला सामने आया है। बुधवार शाम करीब 5 बजे जयराम सेन मोहनगढ़ से अपने गांव दिगौड़ा जा रहे थे। इस दौरान कुछ लोगों ने उनका रास्ता रोककर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चुनावी रंजिश में पीटा जयराम सेन ने आरोप लगाया कि 2 जनवरी को पंचायत में हुए उपचुनाव के चलते उन पर हमला किया गया। उन्होंने भाजपा नेता अंशुल खटीक और कुछ अन्य लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया। जतारा एसडीओपी अभिषेक गौतम ने बताया कि जयराम सेन ने मोहनगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। घटना के समय कांटी गांव के पास चार अज्ञात लोगों ने उन्हें रोका। हमलावरों ने चेहरे कपड़े से ढके थे और उन्होंने जयराम सेन की बाइक की चाबी छीन ली। विरोध करने पर दो लोगों ने उनके पैरों पर लाठी से हमला किया और अन्य दो ने हाथों और उंगलियों पर चोट पहुंचाई। पुलिस ने दर्ज की FIR पीड़ित के चिल्लाने पर रास्ते से गुजर रहे ग्रामीण परमलाल केवट रुक गए और मोहनगढ़ सरपंच अखिलेश केवट को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। एसडीओपी ने बताया कि डॉक्टरी रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच जारी है।



Source link