कुलदीप की घटिया बॉलिंग के साथ ये 5 कारण जिससे दूसरे वनडे में हारी टीम इंडिया

कुलदीप की घटिया बॉलिंग के साथ ये 5 कारण जिससे दूसरे वनडे में हारी टीम इंडिया


Last Updated:

India vs New Zealand 2nd ODI: तीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ 7 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ ही न्यूजीलैंड की टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुए सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है. ऐसे में आइए जानते हैं दूसरे वनडे में क्या रही टीम इंडिया की हार के प्रमुख 5 कारण.

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया को 7 विकेट से निराशाजनक हार मिली है. इस मैच में टीम इंडिया को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला था. मैच में टीम इंडिया को बल्लेबाजी अच्छी शुरुआत मिली थी, निचलेक्रम के खिलाड़ी उपयोगी रन नहीं बना पाए. इसके अलावा गेंदबाजी में भी भारतीय खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर पाई. ऐसे में आइए जानते हैं दूसरे वनडे में टीम इंडिया की हार के ये 5 प्रमुख कारण.

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में टीम इंडिया की हार का सबसे बड़ा कारण मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी का लड़खड़ाना रहा. शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने टीम इंडिया को दमदार शुरुआत दिलाई थी, लेकिन मध्यक्रम में केएल राहुल के साथ दूसरे छोर पर और कोई भी टिक कर नहीं खेल पाए. इसकी वजह से टीम इंडिया का स्कोर 300 रन के भीतर ही रह गया.

Kuldeep Yadav

भारतीय टीम को मिली हार का दूसरा सबसे बड़ा कारण स्पिन गेंदबाजों का फेल होना रहा. खास तौर से टीम इंडिया के स्पिनर कुलदीप यादव तो बुरी तरह फ्लॉप रहे. कुलदीप ने अपने 10 ओवर के स्पेल में 82 रन लुटा दिए. इस दौरान उन्हें सिर्फ 1 विकेट मिला. सिर्फ कुलदीप ही नहीं, रविंद्र जडेजा ने भी 8 ओवर में 44 रन लुटा दिए. स्पिनर के इस निराशाजनक गेंदबाजी के कारण ही टीम इंडिया राजकोट में मैच को नहीं बचा पाई.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Prashidh Krishana

टीम इंडिया की हार की तीसरी सबसे बड़ी वजह खराब फील्डिंग भी रही. मैच में प्रसिद्ध कृष्णा ने डेरिल मिचेल का एक कैच टपकाया जब वह 80 रन के स्कोर पर खेल रहे थे. प्रसिद्ध कृष्णा का ये कैच छोड़ना टीम इंडिया पर भारी पड़ गया. इसके बाद मिचेल ने नाबाद 131 रन बनाकर न्यूजीलैंड को जीत दिलाई.

IND vs NZ

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने मैच के बाद खुद माना कि टीम को हार का सामना इसलिए करना पड़ा क्योंकि गेंदबाज मिडिल ओवर्स के दौरान एक भी विकेट नहीं निकाल सके. डेरिल मिचेल और विल यंग के बीच इस दौरान 162 रनों की बड़ी साझेदारी हुई, जिससे भारत के हाथ से मैच छीन लिया.

IND vs NZ

दूसरे वनडे में हार का एक बड़ा कारण डेरिल मिचेल का विध्वंस फॉर्म भी रहा. डेरिल मिचेल ने पहले वनडे में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया था. वहीं दूसरे वनडे में भी मिचेल ने अपनी फॉर्म को बरकरार रखते हुए दमदार खेल दिखाया. खास तौर से स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी की, जिससे उन्होंने शतक लगाकर न्यूजीलैंड के लिए 285 रनों का लक्ष्य आसान बन गया.

homesports

कुलदीप की घटिया बॉलिंग के साथ ये 5 कारण जिससे दूसरे वनडे में हारी टीम इंडिया



Source link