प्रभारी मंत्री चैतन्य काश्यप आज राजगढ़ आएंगे: विकसित भारत मिशन पर प्रेसवार्ता, कार्यकर्ताओं संग बैठक के बाद शाम को इंदौर रवाना होंगे – rajgarh (MP) News

प्रभारी मंत्री चैतन्य काश्यप आज राजगढ़ आएंगे:  विकसित भारत मिशन पर प्रेसवार्ता, कार्यकर्ताओं संग बैठक के बाद शाम को इंदौर रवाना होंगे – rajgarh (MP) News




राजगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री और सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम विभाग के मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप गुरुवार को एकदिवसीय प्रवास पर राजगढ़ आएंगे। उनका यह दौरा राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रभारी मंत्री गुरुवार सुबह 10:30 बजे भोपाल से रवाना होंगे और दोपहर 1:30 बजे राजगढ़ पहुंचेंगे। रोजगार मिशन को लेकर चर्चा
राजगढ़ पहुंचने के बाद वे भाजपा कार्यालय में विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन गारंटी (ग्रामीण) को लेकर प्रेसवार्ता करेंगे। इसमें सरकार की योजनाओं, रोजगार के अवसरों और ग्रामीण आजीविका से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। दोपहर 2 बजे होटल संस्कृति में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक होगी। बैठक में संगठन के कामकाज, आगे की रणनीति और स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। बैठक के बाद शाम 4 बजे एमपीटी होटल में ठहराव रहेगा। इसके बाद शाम 4:30 बजे प्रभारी मंत्री राजगढ़ से इंदौर के लिए रवाना होंगे। वे ब्यावरा, पचोर, सारंगपुर, शाजापुर, मक्सी और देवास होते हुए इंदौर पहुंचेंगे।



Source link