Skip to content

Madhya Pradesh Samachar

News Portal

  • Top Stories
    • FINANCE
    • HEALTH
    • BOLLYWOOD
    • FINANCIAL ADVISORS
  • AUTO
  • REAL STATE
  • SPORTS
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • About Us
  • Viral Videos
  • Home
Top Stories

धार कलेक्टर के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट: मकर संक्रांति पर ठगों ने भेजे मैसेंजर संदेश, प्रशासन ने किया अलर्ट – Dhar News

Madhya Pradesh Samachar15/01/2026
धार कलेक्टर के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट:  मकर संक्रांति पर ठगों ने भेजे मैसेंजर संदेश, प्रशासन ने किया अलर्ट – Dhar News




धार में मकर संक्रांति पर्व के दौरान साइबर ठगों ने धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के नाम और फोटो का दुरुपयोग कर एक फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया। इस अकाउंट से फेसबुक मैसेंजर के माध्यम से लोगों को संदेश भेजे गए। असामाजिक तत्वों ने कलेक्टर की प्रोफाइल फोटो और नाम का उपयोग कर हूबहू एक फर्जी अकाउंट तैयार किया। उन्होंने मैसेंजर पर लोगों से संपर्क कर उन्हें मकर संक्रांति पर्व की बधाई दी। आशंका जताई जा रही थी कि इन संदेशों के जरिए आगे चलकर आर्थिक मदद, बैंक जानकारी या अन्य निजी विवरण मांगे जा सकते थे। प्रशासन ने कहा- संदेशों को नजरअंदाज करें
प्रशासन ने इस संबंध में स्पष्टीकरण जारी किया है। उन्होंने बताया कि कलेक्टर प्रियंक मिश्रा का केवल एक आधिकारिक और सत्यापित फेसबुक अकाउंट ही वास्तविक है। नागरिकों से अपील की गई कि किसी भी अन्य प्रोफाइल से आए संदेशों को नजरअंदाज करें और किसी भी प्रकार की जानकारी साझा न करें। यह पहली बार नहीं है जब कलेक्टर के नाम का दुरुपयोग किया गया हो। इससे पहले भी उनके नाम से फर्जी वॉट्सऐप अकाउंट बनाकर ठगी का प्रयास किया जा चुका है, जिसमें श्रीलंका के कोड वाला एक मोबाइल नंबर सामने आया था। समय रहते जानकारी मिलने से एक बड़ी ठगी टल गई थी। गोपनीय जानकारी साझा न करने की सलाह
कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने जिलेवासियों से अपील की कि वे किसी भी अनजान कॉल, मैसेज या सोशल मीडिया अकाउंट के झांसे में न आएं। उन्होंने ओटीपी, बैंक डिटेल्स या किसी भी गोपनीय जानकारी को किसी के साथ साझा न करने की सलाह दी है। प्रशासन ने नागरिकों से यह भी कहा है कि यदि उन्हें इस तरह का कोई फर्जी संदेश या अकाउंट नजर आता है, तो वे तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं या नजदीकी पुलिस थाने को इसकी सूचना दें।



Source link

Tagged cyber fraud, Dhar Collector, dhar news, Fake Facebook account, Fraud Alert, Madhya Pradesh News, Makar Sankranti Scam, Online Scam

Post navigation

⟵ Krishi Tips: किसान अभी अगेती सब्जी लगाएं, सीजन की शुरुआत में होगा बंपर मुनाफा; ऐसे तैयार करें नर्सरी
पूर्वजों को मंदिर जाने से रोका, तो शरीर को ही बना लिया मंदिर, अब सिमटती जा रही परंपरा; जानें रामनामी समुदाय का इतिहास ⟶

Related Posts

Reward of five thousand arrested for carrying weapons | हथियार लेकर घूम रहा पांच हजार का इनामी गिरफ्तार
Reward of five thousand arrested for carrying weapons | हथियार लेकर घूम रहा पांच हजार का इनामी गिरफ्तार

दतिया17 मिनट पहले कॉपी लिंक धीरपुरा पुलिस ने मंगलवार को जुझारपुर राेड नहर की पुलिया पर हथियार लेकर घूम रहे…

पन्ना: किसान ने सल्फास खाकर की आत्महत्या; ग्राम बरकोला के मजरा मुहारी का मामला
पन्ना: किसान ने सल्फास खाकर की आत्महत्या; ग्राम बरकोला के मजरा मुहारी का मामला

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप पन्ना22 मिनट पहले कॉपी लिंक प्रतीकात्मक…

Reward of five thousand arrested for carrying weapons | हथियार लेकर घूम रहा पांच हजार का इनामी गिरफ्तार
Police seized seven cases of illicit liquor | पुलिस ने सात पेटी अवैध शराब जब्त की

पोरसा9 घंटे पहले कॉपी लिंक मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सात पेटी अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने…

Sponsored

Social Media Marketing Agency

Archives

Categories