भोपाल की 7.5 लाख आबादी को पानी पिलाता है भोज ताल, फूल माला, गुटखा से पानी हो रहा है दूषित

भोपाल की 7.5 लाख आबादी को पानी पिलाता है भोज ताल, फूल माला, गुटखा से पानी हो रहा है दूषित


Last Updated:

Bhopal Water Supply Pump House: मध्यप्रदेश के सबसे साफ शहर इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी कांड ने सबको झकझोर कर रख दिया है. इसी बीच क्या आप भी जानना चाहते हैं कि भोपाल में कहां से आता है आपके घर पीने का पानी? देखिए किस पानी को साफ कर भोपाल के घरों में सप्लाई किया जाता है.

ख़बरें फटाफट

भोपाल: मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी और देश का सबसे साफ शहर माने जाने वाले इंदौर के भागीरथपुरा में गंदा पानी पीने से दर्जनभर से अधिक लोग काल के मुह में चले गए. जिसके बाद एमपी की राजधानी भोपाल समेत कई शहरों में पानी की जांच शुरू हो गई है. राजधानी भोपाल में किस जगह का पानी और कैसे आपके घर सप्लाई होता है. इतना ही नही आखिर कितना साफ होता है वो पानी जिसको आपके घर किया जाता है सप्लाई.

भोपाल की प्यास बुझाता है भोज ताल

राजधानी भोपाल को झीलों का शहर भी कहां जाता है. जहां 14 छोटी-बड़ी झीलें मौजूद हैं. हलाकिं वक्त के साथ इन झीलों में प्रदूषण बढ़ता जा रहा है. ऐसी ही एक झील है भोजताल जिसको भोपाल में अपर लेक या बड़ा तालाब भी कहा जाता है. ये भोपाल की सबसे बड़ी झील भी मानी जाती है. जिसके ऊपर शहर की 40 परसेंट से ज्यादा पानी की जरूरत पूरी करने की जिम्मेदारी रहती है यानी लगभग अकेले बड़े तालाब से ही 7.5 लाख से अधिक की आबादी को पानी सप्लाई होता है. इसके अलावा नर्मदा वॉटर प्रोजेक्ट और कोलार प्रोजेक्ट से बाकीं का पानी आता है.

राजधानी की है आत्मा

भोपाल के बड़े तालाब को शहर की आत्मा कहें तो कुछ गलत नही होगा क्योंकि यही वो तालाब है जिससे तालाब किनारे बने 5 से ज्यादा पंप हाउस से पानी सप्लाई होता है. जिसमें सबसे प्रमुख पंप हाउस वीआईपी रोड़ स्थित रेतघाट पंप हाउस और ईदगाह हिल्स पंप हाउस हैं. अगर हम अकेले रेतघाट पंप हाउस की बात करें सिर्फ इसी से एक दिन में 10 लाख गैलन प्रति दिन पानी सप्लाई होता है यानी सभी पंप हाउस से लगभग 7.5 लाख से ज्यादा की आबादी को बड़े तालाब से पानी सप्लाई होता है. जिसको पंप हाउस से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में साफ कर घरों में सप्लाई किया जाता है.

फूलमाला और गुटखा से होती है गंदगी

राजधानी भोपाल में वीआईपी रोड़ सबसे ज्यादा भीड़भाड़ वाला इलाका है. जहां से शहर और बड़े तालाब का सुंदर नजारा भी दिखता है लेकिन कड़े आदेशों के बाद भी जिस तालाब से भोपाल की 40 परसेंट पानी की जरूरत पूरी होती है. उसी तालाब में हमें फूल मालाओं के साथ ही गुटखे के पैकेट देखने को मिले.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें

homemadhya-pradesh

भोपाल की 7.5 लाख आबादी को पानी पिलाता है भोज ताल, इन कारणों से हो रहा है दूषित



Source link