मंदिर का ताला तोड़ दानपेटी से नकद ले भागे चोर: गोवर्धन मंदिर परिसर की वारदात, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस – Sagar News

मंदिर का ताला तोड़ दानपेटी से नकद ले भागे चोर:  गोवर्धन मंदिर परिसर की वारदात, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस – Sagar News




सागर के रिमझिरिया में स्थित प्रसिद्ध गोवर्धन मंदिर में चोरों सेंध लगाई। चोर मंदिर परिसर में बने शनि मंदिर का ताला तोड़कर दानपेटी से नकद रुपए लेकर भागे है। वारदात सामने आते ही मंदिर के पुजारी ने सिविल लाइन थाने में शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। जानकारी के अनुसार, तहसीली क्षेत्र के रिमझिरिया में गोवर्धन मंदिर स्थित है। मंदिर परिसर में शनि देव मंदिर भी बना है। रोजाना की तरह पुजारी रात में मंदिर बंद कर घर चले गए थे। इसी दौरान चोरों ने मंदिर में वारदात को अंजाम दिया। सुबह मंदिर के संरक्षक रामकिशन यादव और पुजारी मंदिर पहुंचे तो मंदिर का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो दान पेटी का ताला भी टूटा हुआ था। दानपेटी में रखी दान की नकद राशि गायब थी। चोरी की सूचना मिलते ही समाज के लोग मंदिर पहुंच गए। तत्काल सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आरोपियों से जुड़े साक्ष्य जुटाने के लिए पुलिस मंदिर परिसर जाने वालों रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।



Source link