MP कांग्रेस के निकाय अध्यक्षों, नप अध्यक्षों, पार्षदों को इंदौर बुलाया, राहुल गांधी के दौरे को लेकर बड़ा प्लान

MP कांग्रेस के निकाय अध्यक्षों, नप अध्यक्षों, पार्षदों को इंदौर बुलाया, राहुल गांधी के दौरे को लेकर बड़ा प्लान


Last Updated:

Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल गांधी 17 जनवरी को इंदौर दौरे पर भागीरथपुरा पीड़ित परिवारों से मिलेंगे और मनरेगा नाम बदलने के विरोध में उपवास कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी के तहत मप्र के सभी निकाय अध्यक्षों और पार्षदों को बुलाया गया है. हालांकि, इसके पहले प्रदेश की राजनीति गरमा गई.

राहुल गांधी.

MP Congress News: राहुल गांधी 17 जनवरी को इंदौर दौरे पर आ रहे हैं. इस दौरे के दौरान वे भागीरथपुरा में पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे और मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में आयोजित उपवास कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. मध्य प्रदेश कांग्रेस इस दौरे को प्रदेश के नगरीय निकाय चुनावों की तैयारी के रूप में देख रही है, जहां पार्टी अपनी रणनीति को मजबूत करने की कोशिश करेगी.

राहुल गांधी का दौरा राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. वे इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में हाल की घटनाओं से प्रभावित परिवारों से मिलेंगे, जहां सामाजिक और आर्थिक मुद्दों पर चर्चा होगी. इसके अलावा, केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलने के फैसले के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन होगा. 17 जनवरी को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक जिला स्तर पर एक दिवसीय उपवास आयोजित किया जाए. यह उपवास मनरेगा के नाम बदलने के विरोध में होगा.

इंदौर में संबोधित भी करेंगे राहुल
दौरे के जरिए कांग्रेस नगरीय निकाय चुनावों की तैयारी में जुट गई है. मध्य प्रदेश के सभी नगरीय निकायों के अध्यक्षों, नगर पालिका अध्यक्षों, पार्षदों और नेता प्रतिपक्ष को इंदौर बुलाया गया है. राहुल गांधी उन्हें आनंद माथुर सभागृह में संबोधित करेंगे, जहां चुनावी रणनीति, स्थानीय मुद्दों और पार्टी की एकजुटता पर जोर दिया जाएगा. इस संबोधन को हर जिले के उपवास स्थलों पर लाइव टेलीकास्ट करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कार्यकर्ता और नेता सीधे जुड़ सकें. कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि यह दौरा पार्टी को ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में मजबूत करने का अवसर प्रदान करेगा.

सीएम मोहन ने किया था पलटवार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को इंदौर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इंदौर दौरे पर पलटवार किया था. उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि हमने इस कठिनाई के दौर को संवेदना के साथ महसूस किया है. आप अगर लाशों पर राजनीति करने आओगे तो इंदौर बर्दाश्त नहीं करेगा. कोई बर्दाश्त करने वाला नहीं है.

जीतू पटवारी ने कहा, इस तरह की भाषा ठीक नहीं
वहीं, कांग्रस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा- मुख्यमंत्री जी ने धमकी भरे लहजे में कहा. ये इतने बड़े पद के व्यक्ति को शोभा नहीं देता है. पद की एक गरिमा है. आपने प्रभारी मंत्री का दायित्व नहीं निभाया. यह मां अहिल्या की नगरी है, न्याय की नगरी है. मैं इंदौर शहर की जनता से आग्रह करना चाहता हूं कि आपने इनको जितने वोट दिए, उसका प्रतिसाद इनकी इस तरह की भाषा है.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

राहुल इंदौर दौरा: निकाय व नप अध्यक्षों, पार्षदों को इंदौर क्यों बुलाया? जानें



Source link