एसडीएम ने स्पेशल आधार कैंप का किया निरीक्षण: बोले- कोई भी आधार कार्ड सुविधा से वंचित न रहे, ये हमारा पहचान पत्र है – Bhind News

एसडीएम ने स्पेशल आधार कैंप का किया निरीक्षण:  बोले- कोई भी आधार कार्ड सुविधा से वंचित न रहे, ये हमारा पहचान पत्र है – Bhind News



आधार केंद्र का निरीक्षण करते एसडीएम यादव।

भिंड जिले में पात्र नागरिकों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से आधार पंजीयन एवं अद्यतन के विशेष कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में लहार विकासखंड की ग्राम पंचायत असवार में लगे स्पेशल आधार कैंप का एसडीएम लहार विजय सिंह यादव ने निरीक्

.

उन्होंने कैंप की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि छात्र-छात्राओं सहित कोई भी पात्र व्यक्ति आधार सुविधा से वंचित न रहे।

कलेक्टर भिण्ड के निर्देशानुसार जिले की ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में आधार पंजीयन एवं अद्यतन के लिए विशेष कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। इन कैंपों के माध्यम से विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों, नए आधार पंजीयन से वंचित नागरिकों तथा आधार संशोधन की आवश्यकता वाले लोगों को सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

लहार विकासखंड की ग्राम पंचायत असवार में आयोजित कैंप का निरीक्षण करते हुए एसडीएम लहार विजय सिंह यादव ने पंजीयन केंद्रों पर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से नवीन आधार पंजीयन और अद्यतन कार्य की प्रगति की जानकारी ली। एसडीएम ने निर्देश दिए कि सभी पात्र लाभार्थियों को प्राथमिकता के साथ सुविधा उपलब्ध कराई जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।

एसडीएम यादव ने कहा कि आधार कार्ड शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए अनिवार्य दस्तावेज है। प्रधानमंत्री आवास योजना, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन, पेंशन, बैंक खाते से लिंकिंग और डिजिटल लेन-देन जैसी सुविधाओं में आधार की अहम भूमिका है। आधार से लाभार्थियों का सत्यापन आसान होता है और फर्जीवाड़े की संभावना भी कम होती है।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि मोबाइल नंबर लिंकिंग, बायोमेट्रिक अपडेट और आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन समय पर कराएं। प्रशासन के अनुसार जिले की अन्य ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में भी ऐसे स्पेशल आधार कैंप लगातार आयोजित किए जा रहे हैं।



Source link