खाद्य और औषधि प्रशासन विभाग ने गुरुवार को एक स्थान पर छापा मारा और वहां से 300 किलो पनीर और 1 हजार लीटर पामोलीन तेल जब्त किया है। आशंका है कि पनीर नकली है जिसकी जांच की जा रही है। यह कार्रवाई मूसाखेड़ी चौराहा स्थित मां कृपा डेयरी पर की गई। टीम को यहां पनीर, मिक्स मिल्क,मिल्क केक, घी और फ्रायोलिन पामोलिन तेल के सैंपल लिए हैं। इसके साथ ही 1 लाख रु. कीमत का पनीर और 64 टिन पामोलीन (1 हजार किलो) जब्त किया है। इसकी कीमत 2 लाख रुपए है। मौके पर इसका रजिस्ट्रेशन वैध नहीं मिला जिस पर आगामी आदेश तक के लिए यूनिट को बंद किया गया है। कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि नागरिकों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी नमूनों को विस्तृत जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल की ओर भेजा जा रहा है, जिनकी रिपोर्ट मिलने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Source link