सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम से की मुलाकात: गाडरवारा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट भूमिपूजन का दिया न्योता, दिल्ली में नड्‌डा से भी मिले – Bhopal News

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम से की मुलाकात:  गाडरवारा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट भूमिपूजन का दिया न्योता, दिल्ली में नड्‌डा से भी मिले – Bhopal News




मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सौजन्य भेंट की। सीएम ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से भी मुलाकात की।
प्रधानमंत्री से भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा स्थित NTPC लिमिटेड के सुपर थर्मल पावर स्टेशन के क्षमता विस्तार (स्टेज-II) के भूमि-पूजन में प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया। साथ ही प्रदेश की प्रमुख उपलब्धियों, नवाचारों और योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। ₹20,446 करोड़ का पावर प्रोजेक्ट, 2029-30 तक पूरा करने का लक्ष्य मुख्यमंत्री ने बताया कि गाडरवारा सुपर थर्मल पावर स्टेशन के 1600 मेगावॉट (2×800 MW) क्षमता विस्तार को ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार से मंजूरी मिल चुकी है। इस प्रोजेक्ट की लागत ₹20,446 करोड़ है अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल तकनीक के इस प्रोजेक्ट में एयर कूल्ड कंडेंसर होंगे। जिससे पारंपरिक कूलिंग टॉवर की तुलना में पानी की खपत एक-तिहाई कम होगी। वर्ष 2029-30 तक परियोजना पूरी करने का लक्ष्य है। सीएम ने प्रधानमंत्री को इनकी जानकारी दी ‘कृषक कल्याण वर्ष 2026: प्रधानमंत्री को अवगत कराया गया कि मध्यप्रदेश सरकार वर्ष 2026 को ‘कृषक कल्याण वर्ष’ के रूप में मना रही है, ताकि “समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश” का लक्ष्य हासिल किया जा सके।जनवरी से नवंबर 2026 तक विस्तृत कैलेंडर, 16+ विभागों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है। इसमें मुख्य रूप से 10 संकल्प हैं जिनमें: प्राकृतिक-जैविक खेती, फूड पार्क/फूड प्रोसेसिंग, कृषि उद्योगों को सब्सिडी, किसानों की भागीदारी बढ़ाना मुख्य है। अगले 3 वर्षों में 30 लाख किसानों के खेतों में सोलर पंप स्थापना का लक्ष्य रखा है। अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट: 8 लाख करोड़+ का भूमि-पूजन मुख्यमंत्री ने बताया कि 25 दिसंबर 2025 को ग्वालियर में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर “अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट” आयोजित की गई। जिसका शुभारंभ केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया था इसमें 8 लाख करोड़ से ज्यादा लागत की औद्योगिक/निर्माण इकाइयों का सामूहिक भूमि-पूजन किया गया था। ₹5,810 करोड़ के औद्योगिक व सड़क विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया था। इनमें 860 वृहद इकाइयों को ₹725 करोड़ निवेश प्रोत्साहन—सिंगल क्लिक से दिया गया। दुग्ध उत्पादन में उछाल: 25% बढ़ा कलेक्शन ‘नक्सल मुक्त मध्यप्रदेश’—MMC जोन में भी सफाया



Source link