IPL में खेलने को तरसा… BBL में बुरी तरह गरजा 2 करोड़ी, KKR को कौड़ियों के भाव मिला बड़ा बाजीगर

IPL में खेलने को तरसा… BBL में बुरी तरह गरजा 2 करोड़ी, KKR को कौड़ियों के भाव मिला बड़ा बाजीगर


आईपीएल 2026 ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने कई शानदार प्लेयर्स को अपने खेमें में बेहद सस्ते में शामिल किया. इसमें से एक ऐसा विस्फोटक बल्लेबाज है जो कई सालों से आईपीएल खेलने को तरसा. लेकिन अब 2026 सीजन से पहले बिग बैश लीग में बल्ले से हाहाकार मचा दिया है. इस खिलाड़ी को 2021-22 आईपीएल सीजन में आरसीबी ने रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया था, लेकिन मौका नहीं मिला. 2025 मेगा ऑक्शन में ये तूफानी बल्लेबाज अनसोल्ड रहा, लेकिन इस बार केकेआर ने 2 करोड़ के बेस प्राइज में इस खिलाड़ी को अपने खेमें में शामिल किया है. 

पर्थ स्कॉर्चर्स की जीत का नायक

पर्थ स्कॉर्चर्स ने गुरुवार को बिग बैश लीग (बीबीएल) 2025-26 के 36वें मुकाबले को अपने नाम किया. इस टीम ने डॉकलैंड्स स्टेडियम में आयोजित मुकाबले में मेलबर्न रेनेगेड्स के खिलाफ 50 रन से शानदार जीत दर्ज की. जीत के नायक फिन एलनथे जिनपर केकेआर ने सस्ती बोली लगाई. इस लीग में पर्थ स्कॉर्चर्स से पहले होबार्ट हरिकेंस और मेलबर्न स्टार्स अगले दौर में जगह बना चुकी हैं, जबकि एडिलेड स्ट्राइकर्स, मेलबर्न रेनेगेड्स और सिडनी थंडर्स की टीमें खिताबी रेस से बाहर हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


टीम को दी धमाकेदार शुरुआत

ब्रिस्बेन हीट और सिडनी सिक्सर्स के बीच अंतिम टिकट हासिल करने का मौका है. इस मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी पर्थ स्कॉर्चर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 219 रन बनाए. इस टीम को मिशेल मार्श और फिन एलन की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों खिलाड़ियों ने 7.1 ओवरों में 64 रन जुटाए. मार्श 20 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद एलन ने कूपर कोनोली के साथ दूसरे विकेट के लिए 56 रन जुटाते हुए टीम को 120 के स्कोर तक पहुंचाया.

ये भी पढे़ं.. बांग्लादेश क्रिकेट में पड़ी फूट.. टीम के ऑलराउंडर ने उगला जहर, कहा- प्लेयर्स का हक..

फिन एलन का शतक

कोनोली 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जहां से एलन ने आरोन हार्डी के साथ तीसरे विकेट के लिए 18 गेंदों में 44 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया. हार्डी 22 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद लॉरी इवांस ने 21 रन की पारी खेली। वहीं, फिन एलन 53 गेंदों में 8 छक्कों और 5 चौकों के साथ 101 रन बनाकर नाबाद रहे. विपक्षी खेमे से सैम इलियट ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि ब्रेंडन डॉगेट, एडम जांपा और विल सदरलैंड ने 1-1 विकेट निकाला.



Source link