Last Updated:
Bhopal News: पुलिस की जांच में सामने आया कि अबान शकील ने जिमिंग के दौरान एमडी ड्रग्स सेवन करना शुरू किया था. नशे में वर्कआउट करने पर वेट लिफ्टिंग के समय वजन का अहसास नहीं होता है.
रिपोर्ट- रमाकांत दुबे, भोपाल. मध्य प्रदेश की इंदौर क्राइम ब्रांच और कनाडिया पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में भोपाल से ड्रग तस्कर अबान शकील को गिरफ्तार किया था. अबान शकील का लग्जरी लाइफस्टाइल सामने आया है. वह सुपरबाइक्स चलाने का शौकीन है. उसे जिम जाना भी खूब पसंद है. उसकी कोठी की पोर्च में करोड़ों रुपये कीमत की बाइक और कारें मिली हैं. अबान शकील भोपाल में सेंट माइकल स्कूल और सेंड माइकल क्रिकेट अकादमी चलाता है. पुलिस की जांच में सामने आया कि अबान ने जिम करने के दौरान एमडी ड्रग्स सेवन करना शुरू किया था. नशे में वर्कआउट करने के दौरान वेट लिफ्टिंग करने पर वजन का अहसास नहीं होता है. अबान थार से ड्रग्स दिलावरी देने के इंतजार में था. इस दौरान वह पुलिस गिरफ्त में आ गया. पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है.
पूछताछ में और भी खुलासे होने की उम्मीद
अबान शकील से पूछताछ में और भी बड़े खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है. बताया जा रहा है कि मंदसौर जिले का सोनू सिंह उर्फ अकबर ड्रग्स फैक्ट्री संचालित कर रहा था. CBN ने सुरजना गांव में फैक्ट्री पकड़ी. इस दौरान मौके से 5.894 एमडी ड्रग्स और 200 किलो केमिकल जब्त किया गया. अकबर राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में भी ड्रग्स फैक्ट्री संचालित कर रहा था.
About the Author
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.