MPPSC की चिकित्सा विभाग में सबसे बड़ी भर्ती प्रक्रिया: मेडिकल ऑफिसर के एक साथ 1800 से ज्यादा पद भरे जाएंगे, इसी साल पूरी होगी प्रक्रिया – Indore News

MPPSC की चिकित्सा विभाग में सबसे बड़ी भर्ती प्रक्रिया:  मेडिकल ऑफिसर के एक साथ 1800 से ज्यादा पद भरे जाएंगे, इसी साल पूरी होगी प्रक्रिया – Indore News




मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने चिकित्सा विभाग में अब तक की सबसे बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर ली है। आयोग 27 जनवरी 2026 से मेडिकल ऑफिसर के इंटरव्यू शुरू करेगा, जिसके माध्यम से कुल 1832 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आयोग का लक्ष्य इस पूरी प्रक्रिया को अप्रैल 2026 तक पूरा करने का है। श्रेणीवार पदों का विवरण इन पदों के लिए कुल 3925 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया गया है। आयोग के इतिहास में यह पहला अवसर है, जब एक साथ इतने ज्यादा मेडिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती की जा रही है। 2025 में विशेषज्ञ डॉक्टरों की बड़ी भर्ती MPPSC ने 2025 में भी चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के लिए बड़े स्तर पर भर्ती प्रक्रिया पूरी की है। इसमें शामिल हैं अन्य भर्तियां भी अंतिम चरण में आयोग द्वारा अस्पताल प्रबंधक के 68 पदों की भर्ती प्रक्रिया भी जारी है। इन पदों के लिए लिखित परीक्षा का परिणाम जारी किया जा चुका है और जल्द ही साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। वहीं खाद्य सुरक्षा अधिकारी के 67 पदों का लिखित परीक्षा परिणाम भी शीघ्र घोषित किया जाएगा, जिसके बाद साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू होगी। स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी बड़ी मजबूती विशेषज्ञों के अनुसार, इतनी बड़ी संख्या में चिकित्सकों की नियुक्ति से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी और जिला व ग्रामीण स्तर पर डॉक्टरों की कमी काफी हद तक दूर हो सकेगी। इंटरव्यू देने जा रहे अभ्यर्थियों के लिए जरूरी बातें क्यों है यह भर्ती खास?



Source link