रतलाम के जावरा अनुभाग के गांव चिकलाना में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। कालूखेड़ा थाना क्षेत्र में चल रही इस अवैध फैक्ट्री पर छापा मारकर पुलिस ने मौके से 6 किलो एमडी ड्रग, रॉ मटेरियल और हथियार जब्त किए हैं। इस मामले में पुलिस ने 16 लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी अमित कुमार के निर्देश पर हुई इस गोपनीय कार्रवाई के बाद पुलिस अधिकारी अभी मौके पर ही मौजूद हैं और जांच जारी है। गोपनीय तरीके से दी दबिश कार्रवाई इतनी गोपनीय थी कि टीम में शामिल अधिकारियों के अलावा किसी को इसकी भनक नहीं थी। सूचना मिलने पर एसपी अमित कुमार ने टीम गठित की। रतलाम से एएसपी राकेश खाखा, ग्रामीण एएसपी विवेक कुमार लाल और जावरा एसडीओपी संदीप मालवीय पुलिस बल के साथ ग्राम चिकलाना पहुंचे और एक मकान पर दबिश दी, जहां ड्रग्स बनाई जा रही थी। 12 बोर की बंदूकें और कारतूस भी मिले पुलिस को मौके से 6 किलो तैयार एमडी ड्रग के साथ भारी मात्रा में रॉ मटेरियल भी मिला है, जिससे अवैध मादक पदार्थ तैयार किया जा रहा था। नशे के साथ-साथ पुलिस ने मौके से हथियार भी बरामद किए हैं, जिनमें 12 बोर की बंदूकें और जिंदा कारतूस शामिल हैं। फिलहाल पुलिस अधिकारी मौके पर हैं, लेकिन आधिकारिक रूप से अभी कोई बयान जारी नहीं किया गया है। MP पुलिस की पहली बड़ी कार्रवाई बताया जा रहा है कि यह मध्य प्रदेश का पहला ऐसा मामला है, जहां राज्य पुलिस ने एमडी ड्रग बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। इससे पहले एनसीबी (NCB) या अन्य केंद्रीय एजेंसियां कार्रवाई करती रही हैं, लेकिन पुलिस द्वारा फैक्ट्री पकड़े जाने की यह पहली बड़ी घटना मानी जा रही है। तीन दिन से की जा रही थी रेकी एसपी अमित कुमार भोपाल में हैं। कार्रवाई का वह भोपाल से रात से अपडेट लेते रहे। एसपी की विशेष टीमें पिछले तीन दिन से रेकी कर रहीं थीं। वे अस्थाई कंट्रोल रूम से लगातार देते टीम को निर्देश देते रहे।
Source link