रायसेन में ओलंपियाड परीक्षा, 4480 विद्यार्थी शामिल: पहले दिन 3, दूसरे दिन 4 शिफ्टों में परीक्षा; राज्य स्तर पर जाने का मिलेगा मौका – Raisen News

रायसेन में ओलंपियाड परीक्षा, 4480 विद्यार्थी शामिल:  पहले दिन 3, दूसरे दिन 4 शिफ्टों में परीक्षा; राज्य स्तर पर जाने का मिलेगा मौका – Raisen News


रायसेन जिले में राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा शुक्रवार को ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन किया गया। बच्चों की शैक्षणिक योग्यता का आकलन करने के उद्देश्य से हुई इस परीक्षा में कक्षा 2 से 8 तक के कुल 4480 विद्यार्थी शामिल हुए। इन विद्यार्थियों ने ओएमआर शीट के मा

.

इन विद्यार्थियों का चयन जिले के 70 जन शिक्षकों द्वारा किया गया था। ये छात्र पहले ही एक प्रारंभिक परीक्षा दे चुके हैं, जिसमें सफल होने के बाद वे इस जिला स्तरीय परीक्षा के लिए पात्र हुए। सागर रोड स्थित शासकीय आदर्श कन्या स्कूल को परीक्षा का प्रमुख केंद्र बनाया गया था। परीक्षा केंद्रों पर बच्चों के लिए भोजन, पानी और आने-जाने के लिए वाहनों की व्यवस्था भी की गई थी।

जीते तो मिलेगी स्कॉलरशिप

शिक्षा विभाग के सहायक परियोजना समन्वयक (एपीसी) विनीत दीक्षित और शिक्षक सूर्य प्रकाश सक्सेना ने बताया कि इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा। राज्य स्तरीय परीक्षा में सफल रहने वाले छात्रों को छात्रवृत्ति सहित शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।

सांची से सबसे ज्यादा बच्चे हुए शामिल

ओलंपियाड प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विकासखंडों से विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

  • सांची: 896 विद्यार्थी
  • औबेदुल्लागंज: 704 विद्यार्थी
  • सिलवानी: 640 विद्यार्थी
  • बाड़ी: 576 विद्यार्थी
  • बेगमगंज: 576 विद्यार्थी
  • उदयपुरा: 576 विद्यार्थी
  • गैरतगंज: 512 विद्यार्थी



Source link