6 साल पहले ठोकी थी आखिरी फिफ्टी…लगातार फ्लॉप शो के बाद भी मिली जगह, अब लटकी ODI करियर पर तलवार

6 साल पहले ठोकी थी आखिरी फिफ्टी…लगातार फ्लॉप शो के बाद भी मिली जगह, अब लटकी ODI करियर पर तलवार


भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. दोनों टीमें 1-1 जीत के साथ बराबरी पर हैं. रविवार 18 जनवरी को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले जाना वाला मुकाबला डिसाइडर होगा. मैच को जीतने वाला सीरीज को फतह करेगा. टीम इंडिया की बल्लेबाजी अभी तक कुछ खास नहीं दिखी है और ना ही गेंदबाजों ने बेहद कुछ खास किया है. बता दें कि एक खिलाड़ी पर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है. उस खिलाड़ी का नाम है सर रविंद्र जडेजा. जडेजा शुरुआती दोनों मैचों में गेंद और बल्ले दोनों से ही बुरी तरह से फ्लॉप रहे हैं. इसी बीच 1 आंकड़ा ऐसा है जो आपको होश उड़ा देगा. दरअसल, हम बात कर रहे जडेजा के द्वारा बनाए गए 1 अजीबोगरीब रिकॉर्ड के बारे में…

टीम इंडिया का नंबर 1 ऑलराउंडर

जडेजा का नाम टीम इंडिया के खास खिलाड़ियों में शुमार होता है. उन्होंने समय-समय पर गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को कई अहम मैचों में जीत दिलाई है. भारतीय टीम ने साल 2026 का पहला मैच अपने नाम किया. हालांकि, दूसरे में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. बता दें कि जडेजा टीम इंडिया के नंबर 1 ऑलराउंडर हैं, लेकिन इन दिनों ना तो वह गेंद से और ना ही बल्ले से कुछ खास कर पा रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


6 साल पहले आई थी फिफ्टी
रवींद्र जडेजा ने अपने वनडे करियर का आखिरी पचासा तकरीबन 6 साल पहले लगाया था . ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज के दौरान कैनबरा में खेले गए मुकाबले में उन्होंने आखिरी बार फिफ्टी ठोकी थी. उस मैच में उन्होंने 66 रनों की शानदार पारी खेली थी. जडेजा अक्सर 6-7 नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आते हैं. ऐसे में उन्हें कुछ खास मौका नहीं मिल पाया है. कई बार ऐसा भी हुआ है वह जल्दी विकेट गिरने के बाद ऊपर खेलने आए हैं, लेकिन कुछ खास नहीं कर पाए हैं. जडेजा का फ्लॉप शो टीम के लिए चिंता का विषय है.

जडेजा का वनडे करियर

रवींद्र जडेजा ने अपने वनडे करियर की शुरुआत साल 2009 में की थी. विराट और रोहित के बाद वह टीम में सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं. अगर बल्लेबाजी की बात करें तो जडेजा ने अभी तक खेले 209 मैचों की 141 पारियों में उन्होंने 32.89 की औसत से 2893 रन बनाने का कारनामा किया है. इस दौरान जडेजा ने ओवरऑल 13 अर्धशतक लगाए हैं. वहीं, उनका उच्चतम स्कोर 87 रनों का रहा है. बात करें अगर गेंदबाजी की तो उन्होंने 201 पारियों में बॉलिंग करते हुए 4.88 के इकोनॉमी रेट से गेंदबाजी करते हुए 232 विकेट लेने का कारनामा किया है. इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/33 का रहा है. वहीं, जडेजा ने 7 बार 4 विकेट हॉल. वहीं, 2 बार 5 विकेट हॉल पूरा किया है.

ये भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप से पहले अफगानिस्तान को जोरदार झटका, स्टार खिलाड़ी हुआ चोट के चलते बाहर

 



Source link