एक बंगला बने न्यारा… विराट-अनुष्का ने अलीबाग में खरीदे दो सटे हुए प्लॉट

एक बंगला बने न्यारा… विराट-अनुष्का ने अलीबाग में खरीदे दो सटे हुए प्लॉट


Last Updated:

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अलीबाग में एक और इनवेस्टमेंट किया है. सेलिब्रिटी कपल ने अलीबाग में संपत्ति खरीदने के लिए मोटी रकम खर्च की है. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अलीबाग में जमीन खरीदी है. लाइवमिंट की रिपोर्ट के अनुसार अभिनेत्री और उनके क्रिकेटर पति ने 5.1 एकड़ जमीन लगभग 37.86 करोड़ रुपये में खरीदी है.

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अलीबाग में खरीदे दो सटे हुए प्लॉट

नई दिल्ली: पावर कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने मुंबई से सटे अलीबाग के तटीय कस्बे में एक बड़ा प्लॉट खरीदा है. दो सटे हुए प्लॉट को मिलाकर खरीदी गई टोटल जमीन का क्षेत्रफल 5.19 एकड़ से ज्यादा है. महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के जीराद गांव में स्थित इन प्लॉट्स की कुल कीमत 37.86 करोड़ रुपये बताई जा रही है. इन प्लॉट्स को खरीदने में ‘विरुष्का’ ने 2.27 करोड़ की तो सिर्फ स्टांप ड्यूटी ही चुकाई है. आपको मालूम हो कि ‘विरुष्का’ के पास अलीबाग में पहले से एक आलीशान हॉलिडे होम है.

13 जनवरी को हुई प्लॉट की रजिस्ट्री
लाइव मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक अलीबाग के जिराद गांव में स्थित यह जमीन समीरा लैंड एसेट्स प्राइवेट लिमिटेड की निदेशक सोनाली अमित राजपूत से खरीदी गई है. डेटा एनालिटिक्स फर्म सीआरई मैट्रिक्स ने पुष्टि की है कि दो सटे हुए भूखंडों से संबंधित इस सौदे की रजिस्ट्री 13 जनवरी को हुई. विराट कोहली के भाई ने औपचारिकताएं पूरी कीं. लगभग 2.27 करोड़ रुपये का स्टांप शुल्क अदा किया गया.

विराट के भाई विकास ने पूरी की फॉर्मेलिटी
खबरों के अनुसार, विराट के भाई विकास कोहली ने उनकी ओर से औपचारिकताएं पूरी कीं. ये डील तब हुई जब विराट ने पिछले साल के अंत में अपने बड़े भाई विकास कोहली को जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी (जीपीए) सौंपी थी. विराट के पास गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-1 में करीब 80 करोड़ रुपये का आलीशान घर भी है.

विराट कोहली का गुरुग्राम के डीएलएफ सिटी फेज-1 स्थित घर

अलीबाग में पहले से एक आलीशान हॉलिडे होम
साल 2022 में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने रियल एस्टेट डेवलपर समीरा हैबिटेट्स से दो अलग-अलग सौदों के जरिए 19.24 करोड़ रुपये में लगभग आठ एकड़ जमीन खरीदी थी. इसी जमीन पर ‘विरुष्का’ ने अपना आलीशान हॉलिडे होम बनाया है.

अलीबाग में कई सेलिब्रिटिज की प्रॉपर्टी
पिछले कुछ साल में कई हाई-प्रोफाइल सेलिब्रिटिज ने अलीबाग में इनवेस्ट किया है. पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के पास भी इस इलाके में चार एकड़ जमीन है, जिसे उन्होंने 2021 में अपनी पत्नी रितिका सजदेह के नाम पर खरीदा था. एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह ने 2021 में मापगांव में लगभग 22 करोड़ रुपये में एक आलीशान बंगला खरीदा था. बताया जाता है कि यह प्लॉट अनुष्का और विराट की नई खरीदी गई जमीन से 10 किलोमीटर की दूरी पर है. वहीं, सुहाना खान ने भी अपने पिता शाहरुख खान के नक्शेकदम पर चलते हुए 2023 में थल गांव में तीन घरों सहित 1.5 एकड़ जमीन लगभग 12.91 करोड़ रुपये में खरीदी थी.

About the Author

Anshul Talmale

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें

homecricket

एक बंगला बने न्यारा… विराट-अनुष्का ने अलीबाग में खरीदे दो सटे हुए प्लॉट



Source link