अशोकनगर में फल व्यापारी का सुसाइड, चूहों ने नाक कुतरी: दो दिन से लापता था, शटर खुला मिलने पर चला पता – Ashoknagar News

अशोकनगर में फल व्यापारी का सुसाइड, चूहों ने नाक कुतरी:  दो दिन से लापता था, शटर खुला मिलने पर चला पता – Ashoknagar News




अशोकनगर की पुरानी सब्जी मंडी में फल व्यापारी का शव उसकी ही दुकान के भीतर रस्सी के फंदे पर मिला। शव काफी समय पुराना होने के कारण फूल चुका था और चूहों द्वारा मृतक की नाक कुतरे जाने के निशान भी मिले हैं। मृतक की पहचान पठार मोहल्ला निवासी 45 वर्षीय महावीर जैन के रूप में हुई है, जो पिछले दो दिनों से लापता था। परिजनों के अनुसार, महावीर जैन की लगातार तलाश की जा रही थी। जब परिजन उसकी दुकान पहुंचे तो देखा कि दुकान का शटर खुला था और कोई ताला नहीं लगा था। अंदर जाकर देखने पर महावीर जैन रस्सी के फंदे पर लटका मिला। बाइक दुकान से दूर खड़ी मिली सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतरवाकर जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शव लंबे समय तक लटका रहने के कारण सड़ने लगा था। इसी दौरान चूहों ने मृतक की नाक को कुतर दिया। मृतक की बाइक दुकान से कुछ दूरी पर खड़ी मिली है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। परिजनों और आसपास के व्यापारियों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।



Source link