7 साल की वॉरंटी, जबरदस्त बाईबैक ऑफर! Jeep ने लॉन्च किया ‘कॉन्फिडेंस 7’ प्रोग्राम

7 साल की वॉरंटी, जबरदस्त बाईबैक ऑफर! Jeep ने लॉन्च किया ‘कॉन्फिडेंस 7’ प्रोग्राम


Last Updated:

जीप इंडिया ने ‘जीप कॉन्फिडेंस 7’ लॉन्च किया, जिसमें मेरिडियन और कंपास के लिए 7 साल की एक्सटेंडेड वारंटी, एश्योर्ड बायबैक, AMC और मर्चेंडाइज वाउचर शामिल हैं.

नई दिल्ली. जीप इंडिया ने आज ‘जीप कॉन्फिडेंस 7’ लॉन्च कर दी है, जो एक प्रीमियम ओनरशिप प्रोग्राम है और भारत में लंबी अवधि के एसयूवी मालिकाना अनुभव को नया रूप देने के लिए बनाया गया है. यह प्रोग्राम खास तौर पर जीप मेरिडियन और जीप कंपास के लिए तैयार किया गया है, जिससे जीप की वर्ल्ड क्लास क्वालिटी, रिलायबिलिटी और कस्टमर सैटिफैक्शन के डेडिकेशन और मजबूत होती है. इस प्रोग्राम का मेन अट्रैक्शन है 7 साल तक की एक्सटेंडेड वारंटी और मेंटेनेंस पैकेज, जिससे ओनरशिप आसान और बिना किसी झंझट के हो जाती है. ग्राहकों को एश्योर्ड बायबैक का भी फायदा मिलेगा, जिससे गाड़ी अपग्रेड या रीसेल करते समय उन्हें ज्यादा भरोसा मिलेगा. यानी जीप की ओनरशिप जितनी सैटिफैक्ट्री है, उतनी ही फायदेमंद भी.

  • एश्योर्ड बायबैक प्रोग्राम (ABB)
    एक्स-शोरूम प्राइस का 60% तक रीसेल वैल्यू (टेन्योर और माइलेज के आधार पर) रीसेल प्राइस में उतार-चढ़ाव से सुरक्षा. यह सुविधा देशभर के जीप ऑथराइज्ड डीलर्स की ओर जा रही है.
  • लॉन्ग टर्म के लिए किफायती एनुअल मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट (AMC), जिसकी शुरुआत लगभग ₹38 प्रतिदिन से.
  • कम लागत में मेंटेनेंस, जिससे ओनरशिप खर्च कम पूरे ओनरशिप पीरियड में सर्विस कॉस्ट का अनुमान पहले से लगाया जा सकता है. शेड्यूल्ड सर्विस पार्ट्स और लेबर पर 33% तक की बचत.
  • एक्सटेंडेड वारंटी
    7 साल तक मानसिक शांति, जिसमें गाड़ी के जरूरी पार्ट्स कवर होंगे यह कवरेज अगले मालिक को ट्रांसफर भी की जा सकती है, जिससे रीसेल वैल्यू बढ़ती है
  • कर्टसी एज
    अगर सर्विस या सामान्य रिपेयरिंग (नॉन-एक्सीडेंटल) में 2 दिन से ज्यादा लगते हैं तो लोनर व्हीकल या टैक्सी सपोर्ट मिलेगा स्टैंडर्ड वारंटी पीरियड में बिना रुकावट के सफर जारी रखने की सुविधा.
  • जीप लाइफस्टाइल मर्चेंडाइज वाउचर
  • जीप गियर स्टोर से ₹2000 का जीप लाइफस्टाइल मर्चेंडाइज वाउचर इन सभी सुविधाओं के साथ, ग्राहकों को एक प्रीमियम, सुविधाजनक और बेहतरीन सर्विस अनुभव मिलता है, साथ ही गाड़ी की लंबी अवधि की वैल्यू भी बढ़ती है. कंपास के लिए इसकी कीमत ₹41,926 और मेरिडियन के लिए ₹47,024 से शुरू होती है.
homeauto

7 साल की वॉरंटी, जबरदस्त बाईबैक! Jeep ने लॉन्च किया ‘कॉन्फिडेंस 7’ प्रोग्राम



Source link