कटनी के बड़वारा अस्पताल के ICU में कुत्ता: अधिकारी ने वीडियो को बताया पुराना; पहले भी हो चुकी है घटना – Katni News

कटनी के बड़वारा अस्पताल के ICU में कुत्ता:  अधिकारी ने वीडियो को बताया पुराना; पहले भी हो चुकी है घटना – Katni News




कटनी जिले के बड़वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की बदहाली का मामला सामने आया है। अस्पताल के आईसीयू वार्ड के भीतर एक कुत्ता घूमता हुआ दिखा, जिसका वीडियो शुक्रवार को सामने आया है।यह घटना ऐसे समय में हुई है जब अस्पताल के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता चिकित्सा सेवाओं में सुधार और डॉक्टरों की कमी को लेकर भूख हड़ताल कर रहे हैं। इस घटना का खुलासा तब हुआ जब 14 जनवरी को सड़क दुर्घटना में घायल विजय चौधरी और रामा चौधरी बड़वारा अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे। मरीज विजय चौधरी ने बताया कि जब वे आईसीयू वार्ड में थे, तब उन्होंने वहां एक कुत्ते को देखा। उन्होंने यह भी बताया कि उस समय वार्ड के आसपास कोई सुरक्षा गार्ड या अस्पताल कर्मी मौजूद नहीं था। यह पहली बार नहीं है जब बड़वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऐसी अव्यवस्था सामने आई है। इससे पहले 27 जून को भी आईसीयू में कुत्तों की मौजूदगी का एक वीडियो वायरल हुआ था। यह केंद्र लगभग एक लाख की आबादी की स्वास्थ्य जिम्मेदारी संभालता है अधिकारी बोले- 6 माह पहले का है वीडियो इस ताजा मामले पर जब जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) राज सिंह ठाकुर ने दावा किया है कि यह वीडियो छह माह पुराना है, जबकि प्रत्यक्षदर्शी मरीज इसे 14 जनवरी का बता रहे हैं। इसी बीच, कटनी एसपी कार्यालय परिसर से भी ऐसी ही तस्वीरें सामने आई हैं। यहां कुत्तों के झुंड ने डेरा डाल रखा है, जिससे कार्यालय पहुंचने वाले फरियादियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।



Source link