IND vs NZ मैच से कुछ घंटे पहले BCCI का बड़ा ऐलान, बाहर हुए 2 स्टार खिलाड़ी, रिप्लेसमेंट में चमकी किसकी किस्मत?

IND vs NZ मैच से कुछ घंटे पहले BCCI का बड़ा ऐलान, बाहर हुए 2 स्टार खिलाड़ी, रिप्लेसमेंट में चमकी किसकी किस्मत?


Team India T20I Squad: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे वनडे की शुरुआत में लगभग 24 घंटे का समय बाकी है. इसके बाद 21 जनवरी से टी20 सीरीज का आगाज हो जाएगा. सीरीज के 5 दिन पहले बीसीसीआई ने टीम में दो बड़े बदलाव का ऐलान कर दिया है. टीम इंडिया में इंजरी कंसर्न देखने को मिला और वाशिंगटन सुंदर चोट के चलते सीरीज से बाहर हो गए हैं. टी20 स्क्वॉड में स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की वापसी हुई है और वाशिंगटन सुंदर के रिप्लेसमेंट का भी ऐलान हो गया है. 

BCCI ने जारी की एडवाइजरी

बीसीसीआई ने टी20 स्क्वॉड में बदलाव के लिए एडवाइजरी जारी की है. जिसमें बताया गया कि श्रेयस अय्यर और रवि बिश्नोई को T20I टीम में शामिल किया गया जबकि वाशिंगटन सुंदर बाहर हो गए हैं. वाशिंगटन सुंदर को 11 जनवरी को वडोदरा के BCA स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे के दौरान गेंदबाजी करते समय अपनी निचली पसली के हिस्से में अचानक तेज दर्द महसूस हुआ और उन्हें मैदान छोड़कर जाना पड़ा.

Add Zee News as a Preferred Source


कब तक फिट होंगे सुंदर?

सुंदर की इंजरी के बारे में बताया गया कि स्कैन किया गया के बाद उन्होंने एक विशेषज्ञ से व्यक्तिगत रूप से सलाह ली. उन्हें साइड स्ट्रेन का पता चला है और कुछ दिनों के आराम की सलाह दी गई है. अब वह अपनी चोट के आगे के इलाज के लिए BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में रिपोर्ट करेंगे. पुरुष चयन समिति ने रवि बिश्नोई को उनके विकल्प के तौर पर चुना है.

तिलक के रिप्लेसमेंट बने अय्यर

पुरुष चयन समिति ने घायल तिलक वर्मा की जगह पहले तीन मैचों के लिए श्रेयस अय्यर को भी T20I टीम में शामिल किया है. सीरीज का पहला मुकाबला 21 जनवरी को खेला जाएगा. 5 टी20 मैच की ये टी20 सीरीज टी20 वर्ल्ड कप से पहले काफी अहम होगी. वनडे सीरीज में कीवी टीम शानदार अंदाज में टीम इंडिया को टक्कर देती नजर आई है. सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है.

ये भी पढे़ं.. कौन है ये बल्लेबाज, जिसकी अचानक खुली किस्मत? गुजरात ने RCB के खिलाफ मैदान में उतारा

भारत की अपडेटेड T20I टीम

सूर्यकुमार यादव (C), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (WK), श्रेयस अय्यर (पहले तीन T20I), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (VC), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, ईशान किशन (WK), रवि बिश्नोई.

 



Source link