VIDEO: स्मिथ से सरेआम बेइज्जत और फिर दे मारा बल्ला.. बाबर की तिलमिलाहट वायरल, देखें वीडियो

VIDEO: स्मिथ से सरेआम बेइज्जत और फिर दे मारा बल्ला.. बाबर की तिलमिलाहट वायरल, देखें वीडियो


पाकिस्तान के नामी बल्लेबाज बाबर आजम की खिल्ली दुनियाभर में उड़ती दिखी. पाकिस्तान क्रिकेट में बाबर का नाम गुमनाम हो चुका है और अब बीबीएल में भी गजब बेइज्जती झेलनी पड़ी. स्टीव स्मिथ ने बाबर को स्ट्राइक नहीं दी जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और अब बाबर की तिलमिलाहट का वीडियो भी सामने आ चुका है. बाबर आजम सिडनी सिक्सर्स के अपने साथी स्टीव स्मिथ पर साफ तौर पर नाराज नजर आए. यह ड्रामा पिच के बीच में हुआ जब स्मिथ ने एक आसान रन लेने से मना कर दिया.

स्मिथ ने लिया था ये फैसला

पावर सर्ज में बैटिंग करने वाली टीम 11वें ओवर के बाद कभी भी दो ओवर का समय चुन सकती है, जिसमें इनर सर्कल के बाहर सिर्फ दो फील्डर ही रह सकते हैं. सिक्सर्स ने जल्दी ही पावर सर्ज का ऑप्शन चुना था, इसलिए स्मिथ इसका पूरा फायदा उठाना चाहते थे. यह घटना क्रिस ग्रीन के 11वें ओवर में हुई, जब बाबर 47 रन पर बैटिंग कर रहे थे. उन्होंने गेंद को लॉन्ग-ऑन की तरफ धकेला और एक आसान सिंगल की उम्मीद की. हालांकि, स्मिथ ने आखिरी पल में मना कर दिया, जिससे बाबर पिच के बीच में फंस गए और साफ तौर पर नाखुश दिखे.

Add Zee News as a Preferred Source


स्ट्राइक पर आने के बाद बरसे स्मिथ

वह ओवर सिर्फ दो रन के साथ खत्म हुआ. कुछ ही देर बाद, स्मिथ ने अपने फैसले को शानदार तरीके से सही साबित किया. स्ट्राइक पर वापस आने के बाद, उन्होंने ताबड़तोड़ बैटिंग की. उन्होंने इस ओवर में 32 रन ठोके जो बाबर के लिए मुश्किल होता. लेकिन बाबर की तिलमिलाहट यहां खत्म नहीं हुई, 13वें ओवर की पहली गेंद पर बोल्ड हो गए और बाउंड्री लाइन में बल्ला दे मारा. उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

ये भी पढे़ं.. IND vs NZ मैच से पहले BCCI का बड़ा ऐलान, स्टार प्लेयर बाहर, दो नए प्लेयर्स की एंट्री

स्मिथ का आतिशी शतक

स्टीव स्मिथ ने इस मुकाबले में 5 चौकों और 9 छक्कों की बदौलत आतिशी अंदाज में शतकीय पारी खेली. उनकी टीम ने 7 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया. स्मिथ बीबीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक ठोकने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं. इस टूर्नामेंट में उनके नाम 4 शतकीय पारियां दर्ज हैं. सिडनी थंडर्स की तरफ से डेविड वॉर्नर ने भी ताबड़तोड़ शतकीय पारी खेली थी, लेकिन हार के चलते उनकी पारी फीकी पड़ गई. 





Source link