वैभव के तूफान में उड़ा विराट का सालों पुराना रिकॉर्ड, U19 क्रिकेट में तहलका

वैभव के तूफान में उड़ा विराट का सालों पुराना रिकॉर्ड, U19 क्रिकेट में तहलका


Last Updated:

Vaibhav Suryavanshi break Virat Kohli record: बांग्लादेश के खिलाफ अंडर-19 विश्व कप मैच में टीम इंडिया के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 30 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की. इस फिफ्टी के साथ ही वैभव ने विराट कोहली के एक बड़े रिकॉर्ड को तोड़ दिया. वैभव यूथ वनडे में रनों के मामले में विराट से आगे निकल गए हैं.

वैभव सूर्यवंशी ने विराट कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ा

नई दिल्ली: 14 साल के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने विराट कोहली के एक बड़े रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है. वैभव सूर्यवंशी ने लिस्ट ए क्रिकेट के यूथ वनडे में विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. यूथ वनडे में विराट कोहली के नाम 28 मैचों में 978 रन है. इस दौरान उन्होंने 6 फिफ्टी और 1 शतक लगाया. वहीं इस मामले में अब वैभव सूर्यवंशी ने उनसे आगे हो गए हैं.

अंडर-19 विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ 30 गेंद में फिफ्टी लगाते ही यूथ वनडे में वैभव ने 1000 रनों के आंकड़े को पार कर लिया है. वैभव ने ये कारनामा सिर्फ 20 मैचों में कर दिखाया है. सिर्फ इतना ही नहीं, शतक के मामले में वैभव सूर्यवंशी विराट कोहली से आगे हैं. यूथ वनडे में वैभव के नाम कुल 3 शतक और 5 अर्धशतक दर्ज है. इस तरह भारत के इस युवा सनसनी ने एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया.

बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया की शुरुआत खराब

अंडर-19 विश्व कप 2026 में बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला था. हालांकि, टीम इंडिया की बल्लेबाजी में शुरुआत खराब रही और कप्तान आयुष म्हात्रे सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए. इसकी अगली ही गेंद पर वेदांत त्रिवेदी भी अपना विकेट गंवा बैठे. बैक टू बैक दो विकेट गंवाने के बाद टीम इंडिया मुश्किल में थी, लेकिन यहां से फिर वैभव सूर्यवंशी ने अभिज्ञान कुंडू के साथ मिलकर मोर्चा संभाला और टीम इंडिया के स्कोर को 100 रन के पार पहुंचाया. वैभव 67 गेंद में 72 रन बनाकर आउट हुए.

जीत के साथ हुई टीम इंडिया की शुरुआत

टूर्नामेंट की बात करें तो टीम इंडिया ने अपने अभियान को जीत से शुरू किया है. भारतीय टीम का पहला मैच अमेरिका के साथ हुआ था, जिसमें उसने 6 विकेट से जीत हासिल की थी. इस मैच में भी वैभव सूर्यवंशी विस्फोटक अंदाज में बैटिंग कर रहे थे, लेकिन बड़े शॉट के प्रयास में वैभव ने अपना विकेट गंवा दिया था.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

वैभव के तूफान में उड़ा विराट का सालों पुराना रिकॉर्ड, U19 क्रिकेट में तहलका



Source link