क्या डीजल इंजन के साथ आएगी टाटा पंच? कंपनी ने दिया ये जवाब

क्या डीजल इंजन के साथ आएगी टाटा पंच? कंपनी ने दिया ये जवाब


Last Updated:

2026 Tata Punch नए डिजाइन, टर्बो-पेट्रोल इंजन और ट्विन-सिलेंडर CNG सेटअप के साथ लॉन्च हुई है. डीजल वेरिएंट कीमत और नियमों के कारण फिलहाल संभव नहीं है. कंपनी का कहना है कि डीजल इंजन के साथ पंच तैयार की जा सकती है पर इससे इसकी कीमत काफी बढ़ जाएगी जो इस सेगमेंट के हिसाब से सही नहीं होगा.

नई दिल्ली. 2026 Tata Punch के पूरी तरह से नए वर्जन के लॉन्च के साथ, यह माइक्रो-SUV अब प्रीमियम सेगमेंट की ओर बढ़ गई है. इसमें नया डिजाइन, अपग्रेडेड केबिन, लंबी फीचर लिस्ट और सबसे खास बात, टर्बो-पेट्रोल इंजन का ऑप्शन शामिल किया गया है, जिससे Punch की लोकप्रियता और बढ़ गई है. हालांकि इन सभी बदलावों के बीच एक सवाल उठता है कि क्या Tata Motors कभी Punch को डीजल इंजन के साथ पेश करेगी? आइए, ढूंढ़ते है इस सवाल का जवाब.

कॉम्पैक्ट कार में डीजल इंजन में
यह सवाल बेवजह नहीं है. Tata ने पहले भी दिखाया है कि कॉम्पैक्ट कार्स में डीजल इंजन अच्छा काम कर सकते हैं. उदाहरण के लिए, Altroz अभी भी डीजल ऑप्शन के साथ आती है और अपने सेगमेंट में सबसे बेहतरीन पावरट्रेन मानी जाती है. Altroz और Punch का साइज लगभग एक जैसा है और दोनों का इंजीनियरिंग प्लेटफॉर्म भी समान है.

डीजल इंजन के साथ बढ़ेगी कीमत
Auto Today से बातचीत में Tata Motors के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर मोहन सावरकर ने बताया कि पावरट्रेन के फैसले बाजार की बड़ी सच्चाइयों पर आधारित हैं. उनके मुताबिक, BS6 एमिशन नॉर्म्स लागू होने के बाद छोटे कारों में डीजल इंजन का चलन तेजी से कम हुआ है. BS6 फेज 2 के नियमों के मुताबिक डीजल इंजन की लागत काफी बढ़ जाती है, खासकर उन सेगमेंट्स में जहां कीमत बहुत मायने रखती है. सावरकर ने बताया कि तकनीकी रूप से डीजल Punch बनाना संभव है, लेकिन इससे गाड़ी की कीमत उस स्तर पर पहुंच जाएगी जो माइक्रो-SUV खरीदने वाले ग्राहकों की उम्मीदों से ज्यादा है. उन्होंने कहा, “जो ग्राहक Punch खरीदते हैं, उन्हें यह कीमत थोड़ी ज्यादा लगेगी.” इसी वजह से Tata ने फिलहाल Punch के लिए डीजल विकल्प नहीं चुना है.

पेट्रोल और सीएनजी ऑप्शन
इसके बजाय Tata ने Punch की लोकप्रियता बढ़ाने के लिए पेट्रोल और CNG पावरट्रेन पर फोकस किया है. इसमें सबसे बड़ा बदलाव है नया 1.2-लीटर iTurbo Revotron इंजन, जो 120bhp और 170Nm पावर देता है और 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ आता है. यह सेटअप 0–100kmph की रफ्तार सिर्फ 11.1 सेकंड में पकड़ लेता है और उन ग्राहकों के लिए है जो ज्यादा पावर चाहते हैं लेकिन बड़ी SUV नहीं खरीदना चाहते.

ट्विन-सिलेंडर CNG सेटअप
Punch में पहले की तरह नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और CNG ऑप्शन भी मिलता है, जो अब AMT के साथ उपलब्ध है. यह भारत की पहली SUV है जिसमें ट्विन-सिलेंडर CNG सेटअप और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है. फिलहाल Tata Motors मानती है कि पेट्रोल और CNG के ये ऑप्शन परफॉर्मेंस चाहने वाले और बजट को ध्यान में रखने वाले दोनों तरह के ग्राहकों की जरूरतें पूरी करते हैं. हालांकि डीजल Punch का आइडिया कागज पर अच्छा लगता है, लेकिन मौजूदा नियम और कीमत की वजह से यह जल्द हकीकत बनने की संभावना नहीं है.

homeauto

क्या डीजल इंजन के साथ आएगी टाटा पंच? कंपनी ने दिया ये जवाब



Source link