15 अक्टूबर को लॉन्च होगी BMW 2 Series Gran Coupe, जानें क्या है खासियत | auto – News in Hindi

15 अक्टूबर को लॉन्च होगी BMW 2 Series Gran Coupe, जानें क्या है खासियत | auto – News in Hindi


BMW 2 Series Gran Coupe

15 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होगी बीएमडब्ल्यू (BMW) की BMW 2 Series Gran Coupe. देश में यह कार कंपनी के सबसे सस्ती पेशकशों में से एक होने की उम्मीद है.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    September 30, 2020, 2:06 PM IST

बीएमडब्ल्यू (BMW) भारत में अपनी BMW 2 Series Gran Coupe को 15 अक्टूबर को लॉन्च करने जा रही है. इस कार को फ्रंट व्हील ड्राइव प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है. देश में यह कार कंपनी के सबसे सस्ती पेशकशों में से एक होने की उम्मीद है. सेकेंड सीरीज की Gran Coupe को BMW का लेटेस्ट स्टाइलिंग ट्रीटमेंट दिया गया है जो इसे देखने में बेहद आकर्षक बनाता है. इंटीरियर से लेकर एक्सटीरियर तक कंपनी ने इस कार में किसी तरह की कमी नहीं छोड़ी है. भारत में बीएमडब्लू 2 सीरीज़ ग्रैन कूप की कीमतें लगभग 35 लाख रुपये से शुरू होने की संभावना है, जो टॉप वेरिएंट के लिए लगभग 38 लाख रुपये तक जा सकती है.

बीएमडब्ल्यू की एंट्री-लेवल सेडान पिछले कुछ समय से शहर में काफी चर्चा का विषय रही है. बीएमडब्ल्यू 2 सीरीज ग्रैन कूप ब्रांड के ग्लोबल पोर्टफोलियो में सबसे नए मॉडलों में से एक है. नए 2-सीरीज ग्रैन कूप ने नवंबर 2019 के दौरान अपनी ग्लोबल शुरुआत की थी. ये सेडान कंपनी के मॉड्यूलर FAAR प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जिसमें फ्रंट-व्हील-ड्राइव कॉन्फ़िगरेशन है.

ये भी पढ़ें : खरीदें इलेक्ट्रिक कार और पाएं सब्सिडी! Tata, Mahindra से लेकर MG मोटर की 5 बेस्ट इलेक्ट्रिक कार

बीएमडब्ल्यू 2 सीरीज़ ग्रैन कूप को 2.0-लीटर और चार सिलेंडर डीजल इंजन के साथ लॉन्च किया जाएगा, जो 184bhp का पावर और 400nm का पीक टॉर्क जनरेट करेगा. इसमें आठ-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन यूनिट दिया जाएगा. इस कार के इंटीरियर में काफी ज्यादा स्पेस मिल जाता है. दरअसल कार के भारी भरकम ट्रांसमिशन टनल और रियर डिफरेंशियल के ना होने की वजह से कार के केबिन में काफी ज्यादा स्पेस मिलगा है. साथ ही बूट में भी काफी ज्यादा स्पेस मिलता है.पेट्रोल से चलने वाला 220i ग्रैन कूप 192hp, 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ कुछ समय बाद लाइन-अप में शामिल किया जा सकता है.





Source link