Last Updated:
Shubman Gill installed water purifier: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला इंदौर में खेला जाएगा. इंदौर वनडे से पहले टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल वाटर प्यूरीफायर को लेकर सुर्खियों में हैं. रिपोर्ट के मुताबिक शुभमन गिल ने अपने होटल में करीब 3 लाख की कीमत वाली एक वाटर प्यूरीफायर लगवाया है.
नई दिल्ली: नए साल की शुरुआत में देश के सबसे स्वच्छ शहर कहे जाने वाले इंदौर में दुषित पानी से कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी. सबसे स्वच्छ शहर में इस तरह की घटना के बाद हर कोई हैरान था. ऐसे में अब पानी को लेकर हर कोई सजग है और सेहत के साथ किसी तरह की कोई समझौता नहीं कर रहा है. यही वजह है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के लिए इंदौर पहुंचते ही टीम इंडिया के कप्तान शुभमन ने अपने होटल में एक खास तरह का वाटर प्यूरीफायर लगवाया.
वाटर प्यूरीफायर का काम पानी में मौजूद गंदगी और किटाणू को फिल्टर करना होता है. हालांकि, भारतीय टीम इंदौर के एक फाइव स्टार होटल में ठहरी है और वहां पानी में गड़बड़ी का सवाल ही नहीं, उठता है, लेकिन शुभमन गिल किसी तरह का कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं. यही का कारण है कि उन्होंने अपने होटल रूप में करीब 3 लाख की कीमत वाली वाटर प्यूरीफायर लगाया. इस प्यूरीफायर की खासियत ये है कि यह आरओ और बोतलबंद पानी को भी दोबारा पूरी तरह शुद्ध करने में सक्षम है. शुभमन गिल ने इस मशीन को अपने कमरे में ही रखवाया है.
1-1 से बराबर वनडे सीरीज
भारत और न्यूजीलैंड के बीच इंदौर में तीसरा वनडे मैच रविवार, 18 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है. ऐसे में इंदौर वनडे दोनों टीमों के लिए निर्णायक हो चुका है. सिर्फ इतना ही नहीं, इंदौर में टीम इंडिया अपनी साख बचाने के लिए भी मैदान पर उतरेगी. क्योंकि अपने घर में टीम इंडिया का न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में अजेय रिकॉर्ड रहा है.
न्यूजीलैंड की टीम भारत में आज तक वनडे सीरीज नहीं जीत पाई है. ऐसे में कीवी टीम भी इतिहास रचने के इरादे से ही मैदान पर उतरेगी. यही कारण है कि टीम इंडिया इस मैच को बिल्कुल भी हल्के नहीं लेना चाहेगी. इसके अलावा टीम इंडिया के सामने जबरदस्त फॉर्म में चल रहे डेरिल मिचेल से निपटने की भी चुनौती होगी.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें