Last Updated:
Indian ICC Official not Get Bangladesh Visa: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में हिस्सा लेने को लेकर बांग्लादेश की नौटंकी अभी जारी है. आईसीसी के दो अधिकारी 17 जनवरी को बीसीबी से बात करने के लिए ढाका जाने वाले थे, लेकिन बांग्लादेश ने एक भारतीय आईसीसी अधिकारी को वीजा नहीं दिया, जिसके कारण आईसीसी का एक ही सदस्य ढाका पहुंचा है.
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में बांग्लादेश की भागीदारी को लेकर बवाल कम नहीं हो रहा है. टी20 विश्व कप की शुरुआत अगले महीने 7 फरवरी से हो रही है, लेकिन अभी तक ये तय नहीं हो पाया है कि बांग्लादेशी टीम भारत आएगी या फिर नहीं. टूर्नामेंट में बांग्लादेश की भागीदारी को लेकर गतिरोध को खत्म करने के लिए आईसीसी का दो सदस्यीय दल शनिवार को ढाका जाने वाली थी, लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बांग्लादेश की तरफ से इसमें भी अड़चन पैदा की गई है.
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से बातचीत के लिए आईसीसी के जिन दो अधिकारियों को ढाका जाना था, उसमें एक भारतीय मूल के सदस्य भी थे. उनके साथ आईसीसी एंटी करप्शन यूनिट और सिक्योरिटी प्रमुख एंड्रयू एफग्रेव को जाना था, लेकिन ‘BDNews24’ की रिपोर्ट के मुताबिक एंड्रयू एफग्रेव अकेले ढाका पहुंचे हैं. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि बांग्लादेश ने भारतीय मूल के आईसीसी अधिकारी को वीजा देने में देरी की, जिसके कारण पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक आईसीसी का एक ही सदस्य ढाका पहुंचा है.
क्या है आईसीसी टी20 विश्व कप में बांग्लादेश विवाद
इस पूरे विवाद की शुरुआत आईपीएल से मुस्ताफिजुर रहमान को रिलीज किए जाने के बाद हुई है. बांग्लादेश को टी20 विश्व कप में भारत में चार लीग मैच खेलनी है, लेकिन बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए आईसीसी से मांग की है कि उनके मैच संयुक्त मेजबान श्रीलंका में कराए जाए. चूंकि टूर्नामेंट 7 फरवरी से शुरू होने वाला है. ऐसे में आईसीसी, बीसीबी के साथ बातचीत कर अंतिम प्रयास कर रही है कि वह भारत में अपने खेलने आए.
आईसीसी और बीसीबी की पूरी बातचीत का दारोमदार अब अकेले एंड्रयू एफग्रेव पर है. एक पूर्व ब्रिटिश पुलिस अधिकारी होने के नाते एफग्रेव बांग्लादेशी अधिकारियों के सामने एक विस्तृत सिक्योरिटी प्लान पेश करेंगे ताकि उन्हें भारत में मिलने वाली सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया जा सके. विश्व कप शुरू होने में अब तीन सप्ताह से भी कम का समय बचा है. ऐसे में आईसीसी और बीसीबी के बीच ये बातचीत विफल रहती है तो टूर्नामेंट के आयोजन पर बड़ा संकट खड़ा हो सकता है.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें