दिव्यांग ने सीएम से मांगा वनडे क्रिकेट मैच का टिकट: पिता ने कहा- बेटा टीम इंडिया का फैन, गांव में हर मैच देखा; अब ग्राउंड पर देखने की इच्छा – Bhopal News

दिव्यांग ने सीएम से मांगा वनडे क्रिकेट मैच का टिकट:  पिता ने कहा- बेटा टीम इंडिया का फैन, गांव में हर मैच देखा; अब ग्राउंड पर देखने की इच्छा – Bhopal News




सीएम डॉ मोहन यादव के गृह जिले उज्जैन के बड़नगर तहसील के गांव बमनापानी के रहने वाले दिव्यांग अभिषेक सोनी ने इंदौर में हो रहे भारत-न्यूजीलैंड वनडे क्रिकेट सीरीज का टिकट मांगा है। अभिषेक ने वीडियो जारी कर कहा- मुख्यमंत्री जी प्रणाम, मेरा नाम अभिषेक सोनी है। मैं ग्राम बमनापाती में रहता हूं, मैं दिव्यांग हूं। मुझे क्रिकेट देखने का बहुत शौक है। मेरी इच्छा है कि भारत का मैच लाइव ग्राउंड पर देख सकूं। मुझे टिकट नहीं मिल पा रही है। मेरा निवेदन है कि मुझे टिकट करवा दीजिए। पिता बोले: सीएम तक संदेश भेजा
अभिषेक के पिता ने भास्कर से फोन पर कहा- मेरा बेटा अभिषेक सोनी 32 साल का है। वो बचपन से दिव्यांग है। उसे क्रिकेट देखने का शौक रहा है। इंडिया टीम का उसने एक भी मैच नहीं छोड़ा। गांव में सारे मैच देखता है। वो इंडियन क्रिकेट टीम का फैन है। उसकी इच्छा है कि इंदौर में मैच ग्राउंड पर देखे लेकिन, टिकट का सिस्टम पता नहीं चल रहा था। इसलिए उसने मुख्यमंत्री जी से गुहार लगाई थी। उज्जैन कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री जी तक संदेश पहुंचाया था। मुख्यमंत्री जी के कार्यालय से फोन आया था कि टिकट का प्रबंध किया जा रहा है। इंदौर में इंडिया vs न्यूजीलैंड मुकाबला इंदौर के होलकर स्टेडियम में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला खेला जा रहा है। बड़ी संख्या में लोग परिवार और दोस्तों के साथ मैच देखने पहुंचे हैं। बाहर भारत की जर्सी, तिरंगे और पसंदीदा खिलाड़ियों के नाम-नंबर वाली टी-शर्ट की जमकर बिक्री हो रही है।



Source link