IND vs NZ 3rd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच इंदौर में तीसरा और निर्णायक वनडे मुकाबला जारी है. भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. यह इस सीरीज का निर्णायक मुकाबला है, क्योंकि अभी तक दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीता है. भारतीय टीम इस मैच में एक बदलाव के साथ उतरी है.
शुभमन गिल ने अचानक काट दिया इस क्रिकेटर का पत्ता
कप्तान शुभमन गिल ने टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन से अचानक एक क्रिकेटर का पत्ता काट दिया है. प्रसिद्ध कृष्णा को बाहर कर अर्शदीप सिंह को बुलाया गया है. टॉस के बाद कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि हम जानते हैं हमारे लिए बड़ी चुनौती है. न्यूजीलैंड टीम ने शानदार खेल दिखाया है और हमें कुछ हद तक दबाव में रखा है. हालांकि, इन चीजों का खिलाड़ियों को अपने प्रदर्शन के लिए इंतजार होता है.
टॉस के वक्त कप्तान गिल ने क्या कहा?
यह मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में हो रहा है, जिस पर काफी रन बनते हैं. शुभमन गिल ने कहा कि मैदान पर ज्यादा रन बनना भी उन वजहों में से एक हैं जिनके चलते उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. शुभमन गिल ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि यहां ओस पड़ेगी, लेकिन पिच बहुत अच्छी लग रही है और ऐसी सतह पर एक स्कोर सेट करके चेज करना हमेशा बेहतर रहता है.’
न्यूजीलैंड की टीम में कोई बदलाव नहीं
वहीं, न्यूजीलैंड की टीम में कोई बदलाव नहीं है. कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने कहा कि यदि वे टॉस जीतते तो पहले गेंदबाजी ही चुनना पसंद करते. बता दें कि दोनों टीमों के बीच इस सीरीज की शुरुआत 11 जनवरी को हुई थी, जब मेजबान टीम ने कीवियों को 4 विकेट से मात दी थी. इसके बाद 14 जनवरी को हुए अगले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने शानदार वापसी करते हुए भारत को 7 विकेट से हराया.
प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है
भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज.
न्यूजीलैंड: डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जैकरी फाउल्क्स, काइल जैमीसन, क्रिस्टियन क्लार्क, जेडन लेनोक्स.