Skip to content

Madhya Pradesh Samachar

News Portal

  • Top Stories
    • FINANCE
    • HEALTH
    • BOLLYWOOD
    • FINANCIAL ADVISORS
  • AUTO
  • REAL STATE
  • SPORTS
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • About Us
  • Viral Videos
  • Home
Madhya Pradesh Breaking

EXCLUSIVE: इंस्टाग्राम का जाल, कॉलेज छात्र बेहाल! भोपाल में म्यूल अकाउंट फ्रॉड का खतरा बढ़ा

Madhya Pradesh Samachar18/01/2026
EXCLUSIVE: इंस्टाग्राम का जाल, कॉलेज छात्र बेहाल! भोपाल में म्यूल अकाउंट फ्रॉड का खतरा बढ़ा


Last Updated:January 18, 2026, 14:42 IST

Cyber Fraud: भोपाल में साइबर ठग सोशल मीडिया के जरिए कॉलेज छात्रों को आसान कमाई का लालच देकर उनके बैंक अकाउंट का इस्तेमाल कर रहे हैं. इंस्टाग्राम पर पार्ट-टाइम जॉब के नाम पर अकाउंट देने को कहा जाता है और बाद में इन्हीं खातों से करोड़ों की ठगी की जाती है, जिसे म्यूल अकाउंट फ्रॉड कहा जाता है. कैसे जालसाझ ठगी को अंजाम देते हैं, आइए जाल लेते हैं पूरी जानकारी…

शिवकांत आचार्य,भोपाल

Cyber Fraud: राजधानी भोपाल में साइबर ठग अब कॉलेज के छात्रों को अपना निशाना बना रहे हैं. सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम पर कम समय में डबल पैसा कमाने का लालच देकर छात्रों से उनके बैंक अकाउंट का इस्तेमाल कराया जा रहा है. बाद में इन्हीं खातों से करोड़ों रुपये की साइबर ठगी की जाती है. इस तरह की ठगी को साइबर भाषा में म्यूल अकाउंट फ्रॉड कहा जाता है.शुरुआत में छात्रों को लगता है कि यह कोई आसान पार्ट-टाइम जॉब है. ठग उन्हें मैसेज भेजते हैं और कहते हैं कि सिर्फ बैंक अकाउंट इस्तेमाल करने पर हर ट्रांजैक्शन के बदले कमीशन मिलेगा. पहले छात्रों से थोड़ी रकम डलवाई जाती है और फिर कुछ दिनों तक उन्हें पैसे भी मिलते रहते हैं. इससे उनका लालच बढ़ता जाता है, लेकिन कुछ समय बाद अचानक उनके अकाउंट से बड़ी रकम निकाल ली जाती है और बैंक अकाउंट फ्रीज हो जाता है. तब जाकर छात्रों को समझ आता है कि वे ठगी का शिकार हो चुके हैं.

एक पीड़ित छात्र ने बताया कि इंस्टाग्राम पर आए मैसेज को उसने सच मान लिया था. शुरुआत में पैसे मिलने से भरोसा बढ़ा, लेकिन बाद में जब अकाउंट से मोटी रकम निकली और अकाउंट बंद हो गया, तब डर लगने लगा. अब पुलिस कार्रवाई के डर से वह साइबर सेल में शिकायत कर रहा है.

म्यूल अकाउंट क्या होता है?
म्यूल अकाउंट वह बैंक अकाउंट होता है, जिसका इस्तेमाल ठग अवैध कमाई के पैसे को छुपाने, ट्रांसफर करने या मनी लॉन्ड्रिंग के लिए करते हैं.

म्यूल अकाउंट तीन तरह से बनते हैं

  • अनजाने में
  • लालच में फंसकर
  • फर्जी दस्तावेजों से

इस तरह की ठगी में सबसे ज्यादा युवा और कॉलेज छात्र फंस रहे हैं. उन्हें लगता है कि सिर्फ अकाउंट देना कोई अपराध नहीं है, जबकि कानून में यह गंभीर अपराध माना जाता है. अगर किसी अकाउंट से ठगी की रकम जाती है, तो सबसे पहले उसी अकाउंट होल्डर को आरोपी बनाया जाता है.

साइबर सेल की अपील

  • किसी अनजान व्यक्ति को बैंक डिटेल न दें
  • सोशल मीडिया पर दिखने वाले जॉब ऑफर से सावधान रहें
  • शक होने पर तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन या नजदीकी साइबर सेल में शिकायत करें

आसान कमाई के लालच में युवा अपना भविष्य और करियर खतरे में डाल रहे हैं और समय रहते जागरूक होना जरूरी है, वरना ऐसे मामले और बढ़ते जाएंगे.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

Location :

Bhopal,Madhya Pradesh

First Published :

January 18, 2026, 14:42 IST

homemadhya-pradesh

EXCLUSIVE: डबल कमाई का लालच पड़ा भारी, भोपाल के छात्र बने साइबर ठगी के मोहरे



Source link

Tagged Bhopal News, fraud case, Madhya Pradesh News, MP News, mule-account-scam, एमपी न्यूज, न्यूज़18, भोपाल न्यूज, लोकल18

Post navigation

⟵ किराना दुकान में गल्ला लूटकर भागा बदमाश: मुंह पर साल लपेटकर आया,महिला ने पीछे दौड़ लगाई – Morena News
नीमच में GBS मरीज मिलने के बाद नपा अलर्ट: होटल, वाटर सप्लायरों की जांच; क्लोरीन और TDS कम मिलने प्लांट सील करने की चेतावनी – Neemuch News ⟶

Related Posts

खाद के लिए बारिश में भीगता किसान, अधिकारी बोले- बरसात का मौसम है, पानी तो गिरेगा ही
खाद के लिए बारिश में भीगता किसान, अधिकारी बोले- बरसात का मौसम है, पानी तो गिरेगा ही

मध्य प्रदेश के हरदा जिले में खाद का संकट बरकरार है. जिले में खाद आवंटन मजाक बनकर रह गया है.…

उज्जैन की तरफ MP के इस शहर में भी दुल्हा बने महादेव, निकली बारात, 3 लाख श्रद्धालु ने लगाई नर्मदा में डुबकी
उज्जैन की तरफ MP के इस शहर में भी दुल्हा बने महादेव, निकली बारात, 3 लाख श्रद्धालु ने लगाई नर्मदा में डुबकी

Last Updated:February 15, 2026, 19:40 IST Khargone Shiv Barat: महाशिवरात्रि पर शहर से लेकर गांव तक सभी शिव मंदिरों में…

केमिकल को कहें अलविदा, तंबाकू का देसी पेस्टीसाइड करेगा कीटों का जड़ से सफाया
केमिकल को कहें अलविदा, तंबाकू का देसी पेस्टीसाइड करेगा कीटों का जड़ से सफाया

Last Updated:January 15, 2026, 00:06 IST Agriculture News: बघेलखंड क्षेत्र में किसान पिछले कई वर्षों से तंबाकू के इस देसी…

Sponsored

Social Media Marketing Agency

Archives

Categories