India vs New Zealand 3rd ODI: न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज डेरिल मिचेल का तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले मैच के नायक मिचेल तीसरे वनडे में भी बरसते नजर आए. उन्होंने ताबड़तोड़ सेंचुरी से टीम इंडिया का खेल खराब कर दिया. विराट कोहली से आंखों के सामने आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर-1 का ताज छिन गया है. वनडे सीरीज खत्म होने के बाद आईसीसी आधिकारिक तौर पर अपडेटेड रैंकिंग का ऐलान करेगा.
भारत के खिलाफ रनों का अंबार
भारत के खिलाफ डेरिल मिचेल लगातार प्रचंड फॉर्म में नजर आए हैं. पिछली 7 वनडे पारियों में उन्होंने 4 शतक और 2 फिफ्टी ठोकी हैं. पिछले मैच में उन्होंने 131 रन की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिला थी थी. इस मैच में भी भारत के सामने रोड़ा बन चुके हैं. न्यूजीलैंड होल्कर स्टेडियम में एक बड़े स्कोर की तरफ बढ़ता नजर आ रहा है.
भारत ने जीता था टॉस
भारत ने मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. भारत की शुरुआत शानदार रही क्योंकि महज 5 रन के स्कोर पर टीम इंडिया को 2 विकेट मिल गए थे. इसके बाद 58 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड को तीसरा झटका लगा. 2 विकेट हर्षित राणा ने जबकि एक विकेट अर्शदीप सिंह ने झटका. इसके बाद डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की पार्टनरशिप ने भारत का खेल खराब कर दिया.
अपडेट जारी है..