Daryl Mitchell ODI Records: एक समय पर केन विलियसमन को न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का ‘रन मशीन’ कहा जाता था, लेकिन पिछले कुछ समय से ये टैग खतरनाक बल्लेबाज डेरेल मिचेल ने अपने नाम कर लिया है. भारत के खिलाफ चल रही ODI सीरीज में मिचेल बल्ले से तहलका मचा रहे हैं. इंदौर में खेले जा रहे तीसरे मैच में उन्होंने एक बार फिर 50 रन का आंकड़ा क्रॉस किया और इसी के साथ एक धांसू रिकॉर्ड बना दिया.
न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज डेरेल मिचेल को इस समय रोकना लगभग नामुमकिन साबित हो रहा है. हर मैच में लगता है, जैसे वो ड्रेसिंग रूम से सेट होकर आए हैं. इंदौर ODI में भी टीम संकट में थी. ब्लैक कैप्स ने महज 5 रन पर 2 विकेट खो दिए थे, लेकिन मिचेल ने आराम से पारी को आगे बढ़ाया और उनके आने के बाद ऐसा लगा ही नहीं कि न्यूजीलैंड की टीम पर किसी तरह का दबाव है.
डेरेल मिचेल ने बदला 11 सालों का इतिहास
भारत के खिलाफ इंदौर के होल्कर स्टेडियम में 50 रन का आंकड़ा क्रॉस करते ही डेरेल मिचेल ने इतिहास रच दिया. वो केन विलियमसन के बाद भारत के खिलाफ ODI में लगातार 4 बार 50+ स्कोर करने वाले दूसरे कीवी बल्लेबाज बन गए. बता दें कि विलियमसन-मिचेल के अलावा न्यूजीलैंड के 3 बल्लेबाजों ने भारत के खिलाफ वनडे में लगातार 3 बार फिफ्टी प्लस स्कोर किए थे.
भारत के खिलाफ सबसे अधिक 50+ रन बनाने वाले खिलाड़ी (न्यूजीलैंड)
5 – केन विलियमसन (2014)
4 – डैरिल मिशेल (2025-26)
3 – ग्लेन टर्नर (1975-76)
3 – स्टीफन फ्लेमिंग (1994-95)
3 – रोजर ट्वोस (1999)
3 – रॉस टेलर (2019-20)
डेरेल मिचेल ने जड़ा ODI करियर का 9वां शतक
शानदार फॉर्म में चल रहे डेरेल मिचेल ने इस सीरीज में लगातार दूसरा और ODI करियर का 9वां शतक जड़ दिया. इस सेंचुरी से विराट कोहली के करोड़ों फैंस को भी झटका लगेगा, क्योंकि अगले बुधवार को जब आईसीसी ताजा ODI रैंकिंग की जो सूची जारी करेगा, उसमें कोहली का ताजा छिनना तय है. न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज डेरेल मिचेल कोहली को पछाड़कर नंबर-1 ODI बल्लेबाज बन जाएंगे.