पहले बजाई ताली… फिर धक्का देकर ग्राउंड से किया बाहर, कोहली ने क्यों किया ऐसा

पहले बजाई ताली… फिर धक्का देकर ग्राउंड से किया बाहर, कोहली ने क्यों किया ऐसा


Last Updated:

Virat Kohli pushes Daryl Mitchell: डेरिल मिचेल जब आउट होकर ड्रेसिंग रूम की ओर जा रहे थे, तब बाउंड्री रोप्स के पास फील्डिंग कर रहे विराट कोहली ने मजाक मजाक में उन्हें धक्का देकर ग्राउंड से बाहर किया. मिचेल ने भारत में भारत के खिलाफ रिकॉर्ड चौथा शतक जड़कर अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया.

विराट ने डेरिल मिचेल को हाथ से धक्का देकर बाहर किया.

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने इंदौर में तीसरे वनडे मैच के दौरान न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज डेरिल मिचेल को पहले तो उन्हें शतक के लिए शाबाशी दी. उसके बाद विराट ने मिचेल को धक्का देकर ग्राउंड से बाहर भेजा.मिचेल ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार फॉर्म दिखाई और उन्होंने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 300 से अधिक रन बनाए. दाएं हाथ के बल्लेबाज मिचेल ने इंदौर में 131 गेंदों पर 137 रन की पारी खेली जिसमें 15 चौके और तीन छक्के शामिल थे. वह भारतीय गेंदबाजों के सामने बहुत सहज दिख रहे थे और न्यूजीलैंड को एक बड़े टोटल तक पहुंचाने में कामयाब रहे. मिचेल की पारी आखिरकार 45वें ओवर में खत्म हुई जब मोहम्मद सिराज ने उन्हें आउट कर दिया. जब न्यूजीलैंड का बैटर ड्रेसिंग रूम की ओर जा रहा था, तो कोहली बाउंड्री लाइन के पास ताली बजाते हुए दिखे. उन्होंने मिचेल से थोड़ी बात की और फिर मजाक में उन्हें मैदान से बाहर धकेल दिया, जिससे फैंस और न्यूजीलैंड का बैटर दोनों हंस पड़े.

डेरिल मिचेल ने कई रिकॉर्ड तोड़े. उन्होंने तीन मैचों की सीरीज में 176 की औसत से 352 रन बनाए, जिसमें दो शतक और एक अर्धशतक शामिल था. उन्होंने दूसरे वनडे में 131 रनों की नाबाद पारी खेलकर न्यूजीलैंड को सात विकेट से जीत दिलाने और सीरीज़ बराबर करने में मदद की थी. मिचेल ने तीसरे वनडे में एक बार फिर भारतीय गेंदबाजों को परेशान किया. जब मेहमान टीम पांच के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवाकर मुश्किल में थी, तब मिचेल बल्लेबाजी करने आए और यह सुनिश्चित किया कि टीम सीरीज के निर्णायक मैच में बोर्ड पर 337 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा करे. जिससे उनकी टीम को इतिहास रचने और पहली बार भारतीय धरती पर वनडे सीरीज़ जीतने का मौका मिल सकता है. मिचेल ने शतकीय पारी खेलकर आईसीसी रैंकिंग में टॉप पर अपनी जगह भी सुरक्षित कर ली.आईसीसी की ओर से बुधवार (21 जनवरी) को लेटेस्ट रैंकिंग जारी होगी. तब कोहली दुनिया के नंबर एक वनडे बल्लेबाज नहीं रहेंगे. 37 साल के कोहली ने हाल में चार सप्ताह के बाद टॉप रैंक हासिल की थी. तब मिचेल उनसे सिर्फ एक पॉइंट पीछे थे.

विराट ने डेरिल मिचेल को हाथ से धक्का देकर बाहर किया.



Source link