Last Updated:
Aaj Ka Singh Rashifal 19 January 2026, Leo Daily Horoscope: आज माघ शुक्ल प्रतिपदा से गुप्त नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है. लेकिन ग्रहों की चाल सिंह राशि वालों से धैर्य और समझदारी की परीक्षा ले रही है. आज सूर्य और चंद्रमा दोनों मकर राशि में छठे भाव में स्थित हैं, जो मानसिक तनाव, विवाद और असमंजस की स्थिति पैदा कर सकते हैं. ऐसे में आज का दिन सावधानी से बिताना बेहद जरूरी है.
Aaj Ka Singh Rashifal 19 January 2026, आज का सिंह राशिफल: खरगोन जिले के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य एवं धर्म गुरु पंडित महेंद्र कुमार शुक्ला के अनुसार, आज 19 जनवरी 2026, सोमवार का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए संभलकर चलने वाला है. आज माघ शुक्ल प्रतिपदा से गुप्त नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है. चंद्रमा के छठे भाव में होने के कारण आज किसी को उधार पैसा देने से बचें.
करियर और शिक्षा राशिफल
पंडित महेंद्र शुक्ला बताते हैं कि आज सिंह राशि के नौकरीपेशा जातकों को कोई भी नया कार्य शुरू करने से बचना चाहिए. ऑफिस में जो काम चल रहा है, उसी पर फोकस बनाए रखें. नई जिम्मेदारी या बदलाव की इच्छा नुकसान दे सकती है. पदोन्नति और वेतन वृद्धि के योग आज नहीं बन रहे हैं, जिससे मन में निराशा आ सकती है. हालांकि आने वाले समय में स्थिति सुधरेगी. विद्यार्थियों के लिए दिन औसत रहेगा. पढ़ाई में मन कम लग सकता है. वाणी पर नियंत्रण न रखा गया तो शिक्षक या सहपाठियों से विवाद की स्थिति बन सकती है, जो भविष्य के लिए ठीक नहीं होगी.
व्यापार और आर्थिक स्थिति
व्यापार और आर्थिक मामलों में सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अपेक्षाकृत अच्छा कहा जा सकता है. विशेष रूप से तेल, साबुन, शैंपू और कॉस्मेटिक उत्पादों से जुड़े कारोबारियों को लाभ मिलने के योग बन रहे हैं. इन क्षेत्रों में निवेश करने वालों के लिए भी दिन अनुकूल है. आय के स्रोत मजबूत हो सकते हैं और रुका हुआ धन मिलने की संभावना भी बन सकती है. हालांकि चंद्रमा के छठे भाव में होने के कारण आज किसी को उधार पैसा देने से बचें. यदि देना भी पड़े तो सामने वाले व्यक्ति की पूरी जांच-पड़ताल अवश्य कर लें, अन्यथा धन फंसने का खतरा बना रहेगा.
आज सोमवार होने के साथ ही मकर राशि में स्थित छठा चंद्रमा सिंह राशि के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है. ठंड और शीत से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. सर्दी, जुकाम या बदन दर्द जैसी शिकायतें उभर सकती हैं. हालांकि कोई गंभीर या पुरानी बीमारी के उभरने के योग नहीं हैं. फिर भी मौसम के अनुसार खानपान और दिनचर्या रखें. गर्म कपड़ों का उपयोग करें और लापरवाही से बचें.
लव लाइफ और पारिवारिक संबंध
सिंह राशि के जातकों के लिए आज प्रेम संबंध और पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव के संकेत हैं. छठा चंद्रमा छोटी-छोटी बातों को बड़ा बना सकता है. गुस्से में कही गई बात रिश्तों में दरार डाल सकती है. पार्टनर या परिवार के सदस्यों से बातचीत में संयम और मधुरता रखें. आज विवाद से दूरी बनाना ही समझदारी होगी.
आज क्या करें और क्या न करें
ज्योतिषाचार्य महेंद्र शुक्ला के अनुसार, आज सिंह राशि के जातकों को किसी से भी बड़ा वादा करने से बचना चाहिए. आज से गुप्त नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है. यदि शिव और पार्वती की संयुक्त रूप से पूजा की जाए तो दिन बेहतर बीतेगा और मानसिक शांति के साथ-साथ कार्यक्षेत्र में भी सफलता मिलने के योग बनेंगे.
About the Author
विभांशु द्विवेदी मूल रूप से मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. पॉलिटिक…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.