Last Updated:
KL Rahul and Ahan Shetty भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल अपने साले अहान शेट्टी के बीच गजब की केमिस्ट्री नजर आती है. दोनों का एक वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों एक जैसे कपड़ों और स्टाइल में नजर आ रहे हैं. इससे पहले भी दोनों का फोटो शूट सामने आया था.
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल जहां एक तरफ मैदान पर संभलकर बल्लेबाजी करते नजर आते हैं वहीं दूसरी ओर मैदान के बाहर बिंदास अंदाज में नजर आते हैं. जितनी ज्यादा टीम इंडिया के इस विकेटकीपर के शॉट्स की चर्चा होती है उतना ही वो स्टाइल की वजह से चर्चा में रहते हैं. एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त वायरल हो रहा है जिसमें केएल राहुल अपने साले बॉलीवुड के सुपर स्टार सुनील शेट्टी के बेटे अहान के साथ नजर आ रहे हैं. साला और जीजा के बीच गजब की केमिस्ट्री देखने को मिलती है.
केएल राहुल की पत्नी आथिया के भाई अहान शेट्टी पिता और बहन जैसे ही बॉलीवुड एक्टर हैं. उनकी फिल्म बॉर्डर 2 इसी महीने रिलीज होने वाली है. केएल और अहान की काफी अच्छी बनती है. दोनों को अक्सर साथ देखा जाता है. अब जो वीडियो सामने आया है उसमें तो दोनों ना सिर्फ साथ हैं बल्कि कपड़े भी एक जैसे ही पहने हुए हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडिया वायरल हो रहा है जिसमें दोनों गाड़ी से नीचे उतरते दिख रहे हैं.
View this post on Instagram