मऊगंज जिले की नईगढ़ी थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रविवार को थाना प्रभारी गोविंद तिवारी के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। मारपीट समेत अन्य के मामलों में थे फरार पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी मारपीट और बिजली विभाग से जुड़े मामलों में काफी समय से फरार चल रहे थे। इनमें दो आरोपी मारपीट के मामलों में एक वर्ष से अधिक समय से वांछित थे, जबकि एक आरोपी बिजली बिल से जुड़े मामले में जारी स्थाई वारंट में फरार था। गिरफ्तार आरोपियों में तीरथ साकेत (40 वर्ष), निवासी डिहिया, जो एक वर्ष से अधिक समय से मारपीट के मामले में फरार था, शामिल है। दूसरा आरोपी बुद्धसेन साकेत (60 वर्ष), निवासी बहेरानानकार, भी मारपीट के मामले में वांछित था, जिसे मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया। इसके अलावा बिजली बिल नहीं भरने के मामले में फरार राकेश पांडे, निवासी सुमेधा खुर्द, को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी गोविंद तिवारी ने बताया- फरार आरोपियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून से बचने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Source link