Last Updated:
भोपाल के चिनार ड्रीम सिटी में 77 वर्षीय प्रीतम गिरी गोस्वामी का शव लगभग 10 दिन तक लिफ्ट के डक्ट में पड़ा रहा. परिवार और पुलिस उनकी तलाश में जुटे रहे, लेकिन लिफ्ट डक्ट में शव तब मिला जब तेज बदबू से मामला उजागर हुआ. आज मिसरोद थाना ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है.
रमाकांत दुबे
भोपाल. मिसरोद इलाके की पॉश सोसाइटी चिनार ड्रीम सिटी में एक चौंकाने वाला और दर्दनाक मामला सामने आया है, जिसने शहर की सुरक्षा व्यवस्थाओं और सोसाइटी प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. यहां 77 वर्षीय बुजुर्ग प्रीतम गिरी गोस्वामी गत 10 जनवरी को लापता हो गए थे और परिजन तथा पुलिस उनको तलाश रहे थे, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि उनका शव उसी इमारत के लिफ्ट डक्ट में पड़ा हुआ है. करीब 10 दिन तक लिफ्ट ऊपर-नीचे चलती रही, जिससे उनका शरीर डक्ट में कुचलता रहा, लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी. आखिरकार जब रहवासियों को लिफ्ट के पास से तेज बदबू आने लगी, जिससे स्थिति का खुलासा हुआ और लिफ्ट डक्ट की जांच में बुजुर्ग का शव बरामद हुआ.
लिफ्ट डक्ट में फंसे शव के पीछे की वजह
सोसाइटी में लिफ्ट का गेट कई बार बिना लिफ्ट कैबिन के खुले मिलने की शिकायतें रह चुकी थीं. बुजुर्ग के परिजन ने कहा कि वह तीसरी मंजिल से लिफ्ट के डक्ट में गिर गए होंगे, लेकिन इसका पता तब ही चला जब लिफ्ट तकनीशियन को बुलाया गया और बदबू के बाद जांच हुई.
सोसाइटी प्रबंधन पर आरोप
परिजन और रहवासी सख्त आरोप लगा रहे हैं कि लिफ्ट की मेंटेनेंस और सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया. कई बार लिफ्ट के दरवाजे खोले जाते थे जहां लिफ्ट नहीं थी, जिससे यह जोखिम बना रहा.
परिवार और पुलिस की प्रतिक्रिया
परिजन ने कहा कि यदि समय रहते लिफ्ट को ठीक किया गया होता, तो यह हादसा टाला जा सकता था. मिसरोद थाना प्रभारी रतन सिंह परिहार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे कार्रवाई तय की जाएगी.
About the Author
सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्थानों में सजग जिम्मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प…और पढ़ें