लांजी में हुआ अनुभूति कार्यक्रम, बच्चों ने सीखा पर्यावरण संरक्षण: विधायक कर्राहे ने बताया वन और वन्यजीवों का महत्व; छात्रों को दिए पुरस्कार – Balaghat (Madhya Pradesh) News

लांजी में हुआ अनुभूति कार्यक्रम, बच्चों ने सीखा पर्यावरण संरक्षण:  विधायक कर्राहे ने बताया वन और वन्यजीवों का महत्व; छात्रों को दिए पुरस्कार – Balaghat (Madhya Pradesh) News




बालाघाट के वन परिक्षेत्र पश्चिम लांजी में स्कूली बच्चों के लिए ‘अनुभूति’ कार्यक्रम हुआ। बीट कांद्री के कक्ष क्रमांक पी.634 में हुए इस कार्यक्रम में 126 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में प्रकृति, वृक्ष, वन और वन्यजीवों के प्रति संरक्षण की भावना विकसित करना था। विधायक ने वन और वन्यजीवों के महत्व बताया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक राजकुमार कर्राहे ने बच्चों को पेड़ों के महत्व, बालाघाट जिले की वन संपदा, औषधीय पौधों और पर्यटन के साथ-साथ वन संरक्षण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने वन और वन्यजीवों की सुरक्षा को जीवन के लिए आवश्यक बताया। बच्चों ने रचनात्मक तरीकों से सीखा मास्टर ट्रेनर सुरेंद्र बड़ीचार्य ने इस वर्ष की ‘अनुभूति’ थीम ‘मैं भी बाघ, हम हैं बदलाव, हम हैं धरती के दूत’ के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। वन परिक्षेत्र अधिकारी सपन ताम्रकार ने रोचक खेलों के माध्यम से वन विभाग की कार्यप्रणाली और जंगल के महत्व को बच्चों के सामने रखा। विद्यार्थियों ने प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली अपनाने और पत्तों से बने पत्तलों पर भोजन करने का अनुभव भी किया। वन विभाग के स्टाफ ने इसे रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया। उपवनमंडलाधिकारी राकेश अड़कने ने बच्चों को पेड़ों को बचाने और पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में बताया। पुरस्कार वितरण के साथ हुआ समापन इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि डिलेश्वर बसेना, पूर्व सरपंच सुरेश लिल्हारे, विद्यालय प्राचार्य गुलनाज खान, प्राचार्य एल.बी. धनोले, संजय टेम्भरे ने विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।



Source link