क्रिकेट खेलना बना जानलेवा! टीकमगढ़ में एक रन पर उठा विवाद, मैच के बीच बल्ले से वार कर युवक की ली जान

क्रिकेट खेलना बना जानलेवा! टीकमगढ़ में एक रन पर उठा विवाद, मैच के बीच बल्ले से वार कर युवक की ली जान


Last Updated:

Cricket Dispute: टीकमगढ़ के मातौली गांव में क्रिकेट खेलते समय हुए विवाद में एक युवक की मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने उसे बल्ले से सिर पर मारकर गंभीर रूप से घायल किया. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया. फिलहाल, घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश चल रही है.

Cricket Dispute In Tikamgarh: टीकमगढ़ जिले से एक दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां क्रिकेट खेलते समय हुए विवाद में एक युवक की जान चली गई. यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के मातौली गांव का है, जहां गांव के ही कुछ युवक आपस में क्रिकेट खेल रहे थे. इसी दौरान खिलाड़ियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक विवाद में बदल गई. मृतक की पहचान बलराम अहिरवार के रूप में हुई है. परिजनों का आरोप है कि विवाद के दौरान विकास अहिरवार और अजय अहिरवार ने बलराम के सिर पर क्रिकेट का बल्ला मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. सिर पर गहरी चोट लगने के बाद बलराम मौके पर ही गिर पड़ा. साथी खिलाड़ी और ग्रामीण तुरंत उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

गांव में मचा हड़कंप
घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया. बलराम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने आरोप लगाया है कि मामूली विवाद के चलते जानबूझकर बलराम पर हमला किया गया, जिससे उसकी जान चली गई. उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि खेल के दौरान किसी फैसले को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद यह घटना घटी.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर खुलासा
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा होगा. फिलहाल, आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस घटना के बाद मातौली गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है. एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने. ग्रामीणों और परिजनों ने प्रशासन से न्याय की मांग करते हुए दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की अपील की है. यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि खेल जैसे मनोरंजन के दौरान भी बढ़ता गुस्सा और आपसी विवाद किस तरह जानलेवा साबित हो सकते हैं.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

टीकमगढ़ में एक रन पर उठा विवाद, मैच के बीच बल्ले से वार कर युवक की ली जान



Source link