सेंवढ़ा11 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन, रखीं मांग
प्राईवेट स्कूल एसोसिएशन के तत्वाधान में मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार साहिर खान को सौंपा गया। ज्ञापन में अशासकीय स्कूलों की फीस प्रतिपूर्ति की मांग की गई। इस दौरान मुख्य रूप से विल्सन स्कूल के संचालक संतोष गुप्ता मौजूद रहे।
संगठन के ब्लाक अध्यक्ष महावीर सिंह चौहान ने ज्ञापन पड़ कर सुनाया जिसमें उल्लेख किया गया कि शासन द्वारा निःशुल्क अनिवार्य शिक्षा अधिनिमय के तहत अशासकीय स्कूलों में 25 फीसदी बच्चों को ऑन लाइन सत्यापन के बाद प्रवेश दिया गया था।
जिसके बाद नियमानुसार भुगतान केवल उपस्थिती के प्रमाणीकरण के आधार पर होना चाहिए। पर अधिकारियों की हठधर्मिता और उलझाऊ प्रक्रिया के कारण कई वर्षों तक भुगतान अटका रहता है। सेंवढ़ा में 2015 से लेकर अभी तक कई स्कूलों का भुगतान नहीं हुआ है। जबकि 2018 के बाद किसी भी स्कूलों को भुगतान नहीं किया गया।
कोरोना संकट के दौरान जब स्कूलों संचालकों को व्यवस्थाएं चलाने के लिए पैसे की आवश्यकता है तब वर्षों तक भुगतान रोककर स्कूल संचालकों को परेशान किया जा रहा है। चूंकि बजट जिला शिक्षा केंद्र के पास पहुंचा दिया गया है ऐसे में स्थानीय अधिकारियों की तानाशाही से यह भुगतान अटका हुआ है। पत्र में उपस्थिती के आधार पर शैक्षणिक सत्र 2019-20 तक का सम्पूर्ण भुगतान दिलाने की मांग की गई। पत्र में गैरजरूरी निर्देशों को वापस लेने की भी मांग की गई। इस दौरान थरेट, भगुवापुरा, सेंवढ़ा के स्कूल संचालक मौजूद रहे।