दावोस में सोमवार से शुरू हुई वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की बैठक के पहले दिन मप्र के दल ने नवकरणीय ऊर्जा, कृषि, एआई, आईटी सहित तमाम क्षेत्रों में कई देशों के प्रतिनिधियों से चर्चा की। इजराइल इनोवेशन अथॉरिटी व प्रदेश के अधिकारियों के बीच पायलट प्रोजेक्ट्स विकसित करने, टेक्नोलॉजी डिमॉन्स्ट्रेशन और साझा निवेश तंत्र बनाने पर बात हुई। अथॉरिटी के चेयरमैन डॉ. एलन स्टोपेल ने कई क्षेत्रों में इजराइल की क्षमताओं पर प्रेजेंटेशन दिया। उन्होंने इजराइल में रिसर्च एंड डेवलपमेंट सिस्टम के बारे में बात की और प्रदेश को ऐसा सिस्टम बनाने मदद का भरोसा भी दिलाया। नवकरणीय ऊर्जा व एआई में इजराइल से साझेदारी प्रमुख सचिव उद्योग राघवेंद्र सिंह ने कहा कि इजराइल के दल के साथ संयुक्त पायलट प्रोजेक्ट्स, टेक्नोलॉजी डिमॉन्स्ट्रेशन और साझे निवेश तंत्र विकसित करने पर बात हुई। सबसे पहले जिन क्षेत्रों में सहयोग होना है, उनकी पहचान, पायलट परियोजनाओं और जरुरी तंत्र विकसित करने पर सहयोग होगा। अमारा समूह करेगा नवकरणीय ऊर्जा में साझेदारी नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला के नेतृत्व में दल ने अमारा समूह के पदाधिकारियों से ऊर्जा स्टोरेज के बारे में चर्च हुई। समूह भविष्य की ऊर्जा जरूरतों पर प्रदेश की मदद करेगा। दल ने एआई एप्लीकेशन पर काम कर रही वैश्विक कंपनी टच लैब से भी एआई क्षेत्र में सहयोग पर बात की। दोनों पक्षों ने डिजिटल टेक्नोलॉजी में आपसी सहयोग पर सहमति जताई। अधिकारियों की एडवांस प्रोटीन नवाचार, कृषि तकनीकों और कृषि रिसर्च पर शिरू समूह से चर्चा की। समूह ने एआई-संचालित प्रोटीन खोज एवं डिज़ाइन प्लेटफॉर्म बनाया है जिसके माध्यम से उद्योगों के लिए उच्च गुणवत्ता वाले, सीधे उपयोग योग्य प्रोटीन अवयव विकसित किए जाते हैं। जेनेवा स्थित पीस इन्वेस्ट से भी नवकरणीय ऊर्जा और जलापूर्ति से जुड़े प्रोजेक्ट पर चर्चा हुई। नवकरणीय ऊर्जा में साझेदारी के लिए जीएमआर ग्रुप से भी बात हुई।
Source link