सिर्फ वेट लॉस ही नहीं, हार्ट हेल्थ और ब्लड प्रेशर में भी सुधार करता ये पॉपकॉर्न, सर्दी में खाएंगे तो आएगी गरमाहट!

सिर्फ वेट लॉस ही नहीं, हार्ट हेल्थ और ब्लड प्रेशर में भी सुधार करता ये पॉपकॉर्न, सर्दी में खाएंगे तो आएगी गरमाहट!


Last Updated:

Jowar Popcorn ke Fayde: मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र में ज्वार से बना जोन्हरी का लावा सर्दियों का पारंपरिक और पौष्टिक नाश्ता माना जाता है. गुड़ के साथ खाया जाने वाला यह देसी पॉपकॉर्न शरीर को तुरंत ऊर्जा और अंदरूनी गर्मी देता है.फाइबर, प्रोटीन और आयरन से भरपूर ज्वार वजन कंट्रोल और ब्लड शुगर संतुलन में मदद करता है. डॉक्टरों के अनुसार इसका नियमित सेवन इम्युनिटी बढ़ाने और सर्दी-जुकाम से बचाव करता है. बदलती लाइफस्टाइल में फिर लौट रहा यह देसी सुपरफूड सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो रहा है.

Jowar Popcorn Health Benefits: मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र में सर्दियों की सुबह आज भी एक खास परंपरा के साथ शुरू होती है. गांवों में लोग दिन की शुरुआत ज्वार से बने पॉपकॉर्न जैसे व्यंजन से करते हैं, जिसे स्थानीय भाषा में जोन्हरी का लावा कहा जाता है. यह सिर्फ नाश्ता नहीं, बल्कि पीढ़ियों से चली आ रही ग्रामीण जीवनशैली का अहम हिस्सा है, जो स्वाद के साथ सेहत का भी पूरा ध्यान रखता है.

क्या है जोन्हरी का लावा
जोन्हरी का लावा दरअसल ज्वार को आग पर भूनकर तैयार किया जाता है. जैसे ही ज्वार गर्म होता है, उसके दाने पॉपकॉर्न की तरह फूट जाते हैं. फर्क बस इतना है कि यह आम पॉपकॉर्न से कहीं ज्यादा पौष्टिक होता है. गांवों में इसे गुड़ के साथ खाया जाता है, जिससे शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है और ठंड में अंदरूनी गर्मी बनी रहती है.

ठंड में क्यों है खास
सर्दियों के मौसम में जोन्हरी का लावा ग्रामीण लोगों की पहली पसंद माना जाता है. सुबह-सुबह गुड़ के साथ इसका सेवन शरीर को दिनभर के काम के लिए ताकत देता है. यही वजह है कि खेतों में जाने से पहले या घरेलू काम शुरू करने से पहले लोग इसे जरूर खाते हैं. यह परंपरा आज भी कई गांवों में जस की तस बनी हुई है.

बदलती लाइफस्टाइल में फिर लौटा मोटा अनाज
आज जब लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियां बढ़ रही हैं, तब लोग एक बार फिर मिलेट्स यानी मोटे अनाज की ओर लौट रहे हैं. ज्वार वजन घटाने, ब्लड शुगर कंट्रोल रखने और दिल को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है. इसमें फाइबर ज्यादा और कैलोरी कम होती है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और बार-बार भूख नहीं लगती.

डॉक्टर क्या कहते हैं
स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. आर.पी. परौहा के अनुसार ज्वार का लावा सर्दियों में शरीर को अंदर से गर्म रखता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है. इसमें फाइबर, प्रोटीन, आयरन और जरूरी खनिज भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो पाचन सुधारते हैं और शरीर को ऊर्जावान बनाए रखते हैं. नियमित सेवन से सर्दी-जुकाम, कमजोरी और थकान जैसी समस्याओं से बचाव होता है.

हड्डियों से लेकर दिल तक फायदेमंद
डॉ. परौहा बताते हैं कि ज्वार में मौजूद कैल्शियम और फास्फोरस हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और जोड़ों की अकड़न कम करते हैं. पोटैशियम ब्लड प्रेशर को संतुलित रखता है, जबकि एंटीऑक्सीडेंट्स इम्युनिटी बढ़ाने और सूजन कम करने में मदद करते हैं. यही वजह है कि बच्चे, बुजुर्ग और युवा सभी इसे आसानी से खा सकते हैं.

About the Author

shweta singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें

homelifestyle

सिर्फ वेट लॉस नहीं, हार्ट हेल्थ और ब्लड प्रेशर में भी सुधार करता ये पॉपकॉर्न!

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



Source link