दमोह गौशाला में मृत मवेशियों का वीडियो: जांच में मिलीं गंभीर अनियमितताएं, रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी – Damoh News

दमोह गौशाला में मृत मवेशियों का वीडियो:  जांच में मिलीं गंभीर अनियमितताएं, रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी – Damoh News




दमोह के देहात थाना क्षेत्र स्थित बालाकोट की शासकीय गौशाला में मवेशियों की मौत का मामला सामने आया है। सोमवार शाम गौशाला में मृत मवेशियों के शव पड़े होने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों की एक टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची, जहां कई अनियमितताएं पाई गईं। जांच टीम के पहुंचने से पहले हालांकि कुछ शव हटा दिए गए थे और मौके पर केवल एक मृत मवेशी का शव मिला। टीम ने घटनास्थल पर पंचनामा तैयार किया और देर रात कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर को अपनी जांच रिपोर्ट सौंप दी। पशु चिकित्सा विभाग के सहायक संचालक डॉ. वीके असाटी ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर वे जांच करने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि गौशाला का संचालन आजीविका मिशन के तहत अवंती बाई महिला स्वसहायता समूह द्वारा किया जाता है। जांच में पाया गया कि गौशाला में मवेशियों के लिए भूसा नहीं था और अत्यधिक गंदगी थी। डॉ. असाटी के अनुसार, गौशाला की क्षमता 100 पशुओं की है, लेकिन समूह द्वारा 200 मवेशी रखे गए थे और 450 पशु होने का दावा किया जा रहा था, ताकि अधिक राशि प्राप्त की जा सके। मवेशी बेहद कमजोर पाए गए और उन्हें पीने के लिए गंदा पानी उपलब्ध था।



Source link