Last Updated:
Winter Food Recipe: सर्दियों के मौसम में सही खानपान शरीर को गर्म और स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है. ठंडी में देसी और पौष्टिक फूड न केवल इम्यूनिटी बढ़ाते हैं बल्कि ऊर्जा भी देते हैं. इस खास विंटर फूड को बनाना बेहद आसान है और इसके नियमित सेवन से सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से राहत मिलती है. स्वाद से भरपूर यह रेसिपी पूरे परिवार के लिए फायदेमंद मानी जाती है.
बुरहानपुर: ठंड के दिनों में लोग ऐसा चटपटा और गरमा गरम खाने का प्लान बनाते हैं. यदि आपके यहां पर भी ऐसा प्लान बन रहा है तो आप आपके घर पर बाजरे का खिचड़ा तैयार कर सकते हैं. बाजरे का खिचड़ा तैयार करने के लिए आपको दो दिन का समय लगता है. लेकिन इसकी खासियत होती है कि यह करीब चार से पांच दिन तक खराब नहीं होता है और खाने में बड़ा स्वादिष्ट लगता है, इसलिए लोग इसको घर पर बनना पसंद करते हैं. इसके लिए आपको बाजरा चने की दाल उड़द की दाल हरी मिर्च लहसुन अदरक का पेस्ट और स्वाद अनुसार गरम मसाले और नमक तेल का इस्तेमाल कर कर बनाया जाता है. यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है. लोग इसको सबसे अधिक खाना पसंद करते हैं.
एक्सपर्ट ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम ने जब एक्सपर्ट फुला बाई से बात की तो उन्होंने बताया कि ठंड के दिन में आप भी आपके घर पर बाजरे का खिचड़ा तैयार कर सकते हैं. इसको तैयार करने के लिए केवल पांच चीजों का इस्तेमाल किया जाता है. जिसमें सबसे पहले आपको बाजरा अदरक लहसुन का पेस्ट चने की दाल उड़द की दाल और गरम मसाले तेल और नमक की आवश्यकता होती है आप इन सभी चीजों से मिला कर बाज़रा तैयार कर सकते हैं यह बाजरे का खिचड़ा 2 से 3 घंटे में बन कर तैयार हो जाता है. लेकिन इसकी खासियत होती है कि यह दो से चार दिन तक खराब नहीं होता है और इसको लोग ठंड के दिनों में सबसे अधिक खाना पसंद करते हैं आप भी आपके घर पर बहुत आसान तरीके से बना सकते हैं.
ऐसे कर सकते हैं तैयार
यदि आप भी आपके घर पर बाजरा का खिचड़ा तैयार करने जा रहे हैं तो आप आधा किलो बाजरा ले लीजिए उसे 4 से 5 घंटे तक पानी में भीगा कर रख दीजिए. उसे फिर सूखने रखिए सूखने के बाद उससे कूट लीजिए उस से जो भूसा निकलेगा उसे निकाल दीजिए आपका बाजरा तैयार हो जाएगा. आपको एक तपेला लेना है उसमें 200 ग्राम तेल 200 ग्राम अदरक लहसुन का पेस्ट 60 ग्राम हरी मिर्च 200 ग्राम चने की दाल 200 ग्राम उड़द की दाल इन सभी को मिक्स कर पानी में भीगा कर आप इसमें डाल दीजिए और सभी को मिक्स कर दीजिए उसको चलाते रहिए 2 घंटे तक इस में पानी डालकर छोड़ दीजिए जिससे आपका यह बाजरे का खिचड़ा तैयार हो जाएगा. आप स्वाद अनुसार नमक डाल सकते हैं यह खिचड़ा खाने में बड़ा स्वादिष्ट लगता है और ठंड के दिनों में लोग सबसे अधिक खाते हैं. इसको शुगर और बीपी वाले पेशेंट भी खा सकते हैं. यह शरीर के लिए फायदेमंद होता है. डॉक्टर भी इसको खाने की सलाह देते हैं.
About the Author
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें