श्योपुर के सोइंकला गांव में मंगलवार को पारिवारिक विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। विवाद में एक चाचा ने अपने तीन भतीजों और एक भतीजे की पत्नी पर कस्सी और फावड़े से हमला कर दिया। इस दौरान चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पुरानी रंजिश में परिवार पर चाचा ने किया हमला देहात थाना प्रभारी राहुल रघुवंशी ने बताया कि सोइंकला निवासी शीला पत्नी पुरुषोत्तम गौड़ ने देहात थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। फरियादी के अनुसार, पुरानी रंजिश के कारण कैलाश गौड़, नरेश गौड़ और लोकेश गौड़ ने उन पर अचानक हमला किया। हमले में कस्सी और फावड़े जैसे धारदार औजारों का इस्तेमाल किया गया। पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल घटना की सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। घायलों में शीला गौड़, पुरुषोत्तम गौड़, सुनील गौड़ और संतोष गौड़ शामिल हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, घायलों को सिर, हाथ-पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं और संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद और पुरानी रंजिश को घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की भूमिका की गहनता से जांच की जा रही है और उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
Source link