BCCI ने मिलाया गूगम जेमिनी से हाथ, IPL के लिए 270 करोड़ रुपये का करार

BCCI ने मिलाया गूगम जेमिनी से हाथ, IPL के लिए 270 करोड़ रुपये का करार


Last Updated:

BCCI IPL: बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 से पहले गूगल के जेमिनी के साथ 270 करोड़ का तीन साल का प्रायोजन करार किया, चैट जीपीटी महिला प्रीमियर लीग के प्रायोजकों में शामिल है.

ख़बरें फटाफट

आईपीएल स्पॉन्सरशिप

नई दिल्ली: बीसीसीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले गूगल के एआई प्लेटफॉर्म जेमिनी के साथ 270 करोड़ रूपये का प्रायोजन करार किया है. जेमिनी की प्रतिद्वंद्वी कंपनी चैट जीपीटी महिला प्रीमियर लीग के प्रायोजकों में से एक है.

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया, ‘यह करार तीन साल के लिए है और आईपीएल की वैश्विक अपील की बानगी देता है. बीसीसीआई को पिछले साल जर्सी के लिए नया प्रायोजक तलाशना पड़ा जब भारत सरकार ने ड्रीम 11 जैसे वास्तविक धन गेमिंग प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगा दिया.

बाद में अपोलो टायर 579 करोड़ रुपये के करार के बाद जर्सी का नया प्रायोजक बना. टाटा समूह के पास आईपीएल के टाइटल प्रायोजन अधिकार हैं. आईपीएल 2026 इस साल 26 मार्च से 31 मई तक खेला जाएगा.

About the Author

Anshul Talmale

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें

homecricket

BCCI ने मिलाया गूगम जेमिनी से हाथ, IPL के लिए 270 करोड़ रुपये का करार



Source link